Search

CORONA UPDATE : 2844 नए मरीज मिले, 29 की गई जान, एक्टिव केस 17 हजार पार

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. मंगलवार को कोरोना के 2844 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को झारखंड के विभिन्न जिले के 29 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1003 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 17155 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 1261 पर पहुंच गया है.

रांची में कोरोना मरीजों का आंकड़ा सात हजार के पार

राजधानी रांची में मंगलवार को कोरोना के 1049 नए मामले सामने आए हैं. आंकड़ा बढ़कर 7 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 7587 पर पहुंच गया है. वहीं मंगलवार 06 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वहीं दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 434 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2073 पर पहुंच गया है. जबकि इस जिले में 6 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है.

झारखंड के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 84, चतरा में 84, देवघर में 45, धनबाद में 117, दुमका में 68, पूर्वी सिंहभूम में 434, गढ़वा में 31, गिरिडीह में 39, गोड्डा में 54, गुमला में 53, हजारीबाग में 209, जामताड़ा में 25, खूंटी में 41, कोडरमा में 90, लातेहार में 56, लोहरदगा में 42, पाकुड़ में 21, पलामू में 51, रामगढ़ में 91, रांची में 1049, साहेबगंज में 49, सरायकेला में 18, सिमडेगा में 42, पश्चिमी सिंहभूम में 51 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 2, धनबाद में 1, पूर्वी सिंहभूम में 6, गोड्डा में 1, हजारीबाग में 4, जामताड़ा में 1, खूंटी में 1,रामगढ़ में 3, रांची  में 6, सिमडेगा में 3, वेस्ट सिंहभूम में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//