Search

CORONA UPDATE : कोरोना के 3838 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 25 हजार के पार, 30 की मौत

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 3838 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को झारखंड के विभिन्न जिले के 30 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1234 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 25619 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 2006 पर पहुंच गया है.

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े 10 हजार के पार

राजधानी रांची में शनिवार को कोरोना के 1410 नए मामले सामने आए हैं. आंकड़ा बढ़कर साढ़े 10 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 10505 पर पहुंच गया है. वहीं शनिवार को रांची में 05 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वहीं दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 521 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3367 पर पहुंच गया है. जबकि इस जिले में 06 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है.

झारखंड के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 136, चतरा में 38, देवघर में 103, धनबाद में 180, दुमका में 51, पूर्वी सिंहभूम में 521, गढ़वा में 91, गिरिडीह में 54, गोड्डा में 56, गुमला में 99, हजारीबाग में 160, जामताड़ा में 21, खूंटी में 127, कोडरमा में 93, लातेहार में 76, लोहरदगा में 74, पाकुड़ में 16, पलामू में 54, रामगढ़ में 121, रांची में 1410, साहेबगंज में 65, सरायकेला में 00, सिमडेगा में 73, पश्चिमी सिंहभूम में 119 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 4, धनबाद में 1, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 6, गढ़वा में 1, गोड्डा में 1, खूंटी में 2, कोडरमा में 1, लातेहार में 1, पलामू में 1,  रामगढ़ में 2, रांची  में 05, साहेबगंज में 2, वेस्ट सिंहभूम में 2 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//