Search

 
 
 

Corona Update: 24 घंटे में मिले 5961 मरीज, 4665 रिकवर, एक्टिव केस 57 हजार पार

 

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में कोई कमी नहीं आ रही है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 5961 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न जिलों के 130 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4665 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 57043 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 2670 पर पहुंच गया है.

 

रांची में संक्रमितों का आंकड़ा 19 हजार के पार

राजधानी रांची में कोरोना के 1297 नए मामले सामने आये हैं. आंकड़ा बढ़कर 19 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 19316 पर पहुंच गया है. वहीं रांची में 45 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. राज्य में दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 1003 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6365 हो गयी है. जबकि इस जिले में 12 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 959 है.

झारखंड के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 261, चतरा में 44, देवघर में 206, धनबाद में 129, दुमका में 29, पूर्वी सिंहभूम में 1003, गढ़वा में 153, गिरिडीह में 152, गोड्डा में 132, गुमला में 220, हजारीबाग में 629, जामताड़ा में 108, खूंटी में 171, कोडरमा में 181, लातेहार में 172, लोहरदगा में 121, पाकुड़ में 22, पलामू में 116, रामगढ़ में 218, रांची में 1297, साहेबगंज में 62, सरायकेला में 142, सिमडेगा में 129, पश्चिमी सिंहभूम में 264 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

कोरोना से बोकारो में 08, चतरा में 2, देवघर में 06, धनबाद में 13, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 12, गढ़वा में 01, गिरिडीह में 01, गोड्डा में 01, हजारीबाग में 03, खूंटी में 05, कोडरमा में 02, लातेहार में 04, लोहरदगा में 06, पालामू में 03, रामगढ़ में 03, रांची में 45, सिमडेगा में 10, पश्चिमी सिंहभूम में 02 की मौत हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही