Search

CORONA UPDATE: 24 घंटे में मिले 6112 नए मरीज, ठीक हुए 5953, एक्टिव केस 61 हजार के पार

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 6112 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 141 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 5953 है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 61195 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 3756 पर पहुंच गया है.

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 19 हजार के पार

राजधानी रांची में कोरोना के 836 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1033 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 19 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 19474 पर पहुंच गया है. वही रांची में 42 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है। वही दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 1025 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5861 पर पहुंच गया है, जबकि इस जिले में 25 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 911 है.

किन जिलों में मिले कितने संक्रमित

बोकारो में 729, चतरा में 194, देवघर में 189, धनबाद में 172, दुमका में 33, पूर्वी सिंहभूम में 1025, गढ़वा में 170, गिरिडीह में 259, गोड्डा में 61, गुमला में 167, हजारीबाग में 271, जामताड़ा में 110, खूंटी में 185, कोडरमा में 197, लातेहार में 135, लोहरदगा में 172, पाकुड़ में 63, पलामू में 433, रामगढ़ में 224, रांची में 836, साहेबगंज में 57, सरायकेला में 84 ,सिमडेगा में 103, पश्चिमी सिंहभूम में 243 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 08, चतरा में 08, देवघर में 02, धनबाद में 11, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 25, गढ़वा में 01, गिरिडीह में 05, गोड्डा में 02, हजारीबाग में 09, जामताड़ा में 03, खूंटी में 02, कोडरमा में 07, लातेहार में 02, लोहरदगा में 04, पालामू में 02, रामगढ़ में 02, रांची में 42, सरायकेला में 01, सिमडेगा में 01, पश्चिमी सिंहभूम में 03 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//