Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CORONA UPDATE : 24 घंटे में मिले 6187 नए मरीज, ठीक हुए 6962, एक्टिव केस 57 हजार के पार

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 6187 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 129 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6962 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 57902 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 3982 पर पहुंच गया है.

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17 हजार के पार

राजधानी रांची के लोगों को कोरोना से हल्की राहत मिली है. रांची में कोरोना के 526 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. रांची में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1704 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों के आंकड़े भी घटे हैं. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 17894 पर पहुंच गया है. वही रांची में 35 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वहीं दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 1015 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5585 पर पहुंच गया है, जबकि इस जिले में 26 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है। कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1094 है.

किन जिलों में कितने संक्रमित

बोकारो में 623, चतरा में 96, देवघर में 75, धनबाद में 195, दुमका में 30, पूर्वी सिंहभूम में 1015, गढ़वा में 116, गिरिडीह में 172, गोड्डा में 126, गुमला में 288, हजारीबाग में 360, जामताड़ा में 148, खूंटी में 179, कोडरमा में 300, लातेहार में 278, लोहरदगा में 156, पाकुड़ में 450, पलामू में 371, रामगढ़ में 137, रांची में 526, साहेबगंज में 34, सरायकेला में 110 ,सिमडेगा में 152, पश्चिमी सिंहभूम में 250 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 08, देवघर में 04, धनबाद में 09, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 16, गढ़वा में 08, गिरिडीह में 11, गोड्डा में 04, गुमला में 01, हजारीबाग में 04, जामताड़ा में 05, खूंटी में 02, कोडरमा में 01, लातेहार में 03, लोहरदगा में 01, पालामू में 03, रामगढ़ में 03, रांची में 35, साहिबगंज में 03, सरायकेला में 02, सिमडेगा में 03, पश्चिमी सिंहभूम में 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही