Search

 
 
 

Corona Update : 24 घंटे में मिले 6899 नए मरीज, 129 लोगों की मौत, एक्टिव केस का आंकड़ा 59 हजार के पार

 

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 6899 नए मामले सामने आए है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 129 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 5614 है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 59675 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 3073 पर पहुंच गया है. लोग डरे हुए हैं. यही कारण है कि लोग झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं. पढ़ें,">https://lagatar.in/make-your-voice-you-elevated-is-complete-and-strict-lockdown-necessary-in-jharkhand-write-to-us/59362/">पढ़ें,

लोगों की प्रतिक्रिया....

रांची में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार

राजधानी रांची में कोरोना के 977 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1027 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 20 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 20033 पर पहुंच गया है. वही रांची में 38 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वही दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 731 नए मामले सामने आए है. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5691 पर पहुंच गया है. जबकि इस जिले में 22 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 937 है.

झारखंड कि इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 397, चतरा में 242, देवघर में 185, धनबाद में 130, दुमका में 122, पूर्वी सिंहभूम में 731, गढ़वा में 61, गिरिडीह में 271, गोड्डा में 257, गुमला में 363, हजारीबाग में 944, जामताड़ा में 146, खूंटी में 206, कोडरमा में 280, लातेहार में 245, लोहरदगा में 105, पाकुड़ में 110, पलामू में 178, रामगढ़ में 410, रांची में 977, साहेबगंज में 49, सरायकेला में 140, सिमडेगा में 128, पश्चिमी सिंहभूम में 222 मरीज मिले है.

इन जिलों में हुई मौत

देवघर में 04, धनबाद में 12, पूर्वी सिंहभूम में 22, गढ़वा में  03, गिरिडीह में 04, गोड्डा में 03, गुमला में 01, हजारीबाग में 06, जामताड़ा में 04, खूंटी में 04, कोडरमा में 03, लातेहार में 03, लोहरदगा में 02, पाकुड़ में 01, पलामू में 03, रामगढ़ में 07, रांची में 38, सरायकेला में 01, सिमडेगा में 07, पश्चिमी सिंहभूम में 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही