Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CORONA UPDATE : 7595 नए मरीज मिले, 2373 संक्रमित हुए स्वस्थ, 106 की मौत, एक्टिव केस 40 हजार के पार

Advertisement
Advertisement
  • राहत : कोरोना काल के शुरुआती दौर से लेकर अबतक राज्य के 1,42,294 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 7595 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के रिकॉर्ड 106 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2373 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 40942 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 1715 पर पहुंच गया है.

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े 13 हजार के पार

राजधानी रांची में गुरुवार को कोरोना के 1467 नए मामले सामने आए हैं. आंकड़ा बढ़कर 13 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 13465 पर पहुंच गया है. वहीं गुरुवार को रांची में रिकॉर्ड 53 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वहीं दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 729 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5532 पर पहुंच गया है, जबकि इस जिले में 14 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है.

झारखंड के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 432, चतरा में 167, देवघर में 459, धनबाद में 138, दुमका में 150, पूर्वी सिंहभूम में 729, गढ़वा में 54, गिरिडीह में 77, गोड्डा में 83, गुमला में 306, हजारीबाग में 1065, जामताड़ा में 157, खूंटी में 128, कोडरमा में 451, लातेहार में 108, लोहरदगा में 94, पाकुड़ में 07, पलामू में 407, रामगढ़ में 542, रांची में 1467, साहेबगंज में 168, सरायकेला में 154, सिमडेगा में 118, पश्चिमी सिंहभूम में 134 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 1, देवघर में 1, धनबाद में 4, पूर्वी सिंहभूम में 14, गोड्डा में 2, गुमला 1, हजारीबाग में 3, जमताड़ में 1, खूंटी में 2, लातेहार में 1, पालामू में 1, रामगढ़ में 10, रांची में 53, साहेबगंज में 1, सरायकेला में 2, सिमडेगा में 7, पश्चिमी सिंहभूम में 2 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही