Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना अपडेट: जाते-जाते लौटने लगा कोरोना, जमशेदपुर में आज मिले नौ संक्रमित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते सप्ताह तक कोरोना का संक्रमण दिन-प्रतिदिन घटने से अनुमान लगाया जाने लगा कि अब जिले में कोरोना का संक्रमण समाप्ति की ओर है. लेकिन बीते तीन दिनों से रोज मिल रहे पॉजिटिव मामलों ने एक्टिव केस बढ़ा दिया है. आज नौ लोगों के संक्रमित मिलने से एक्टिव केस बढ़कर 18 हो गया. हालांकि आज दो लोग स्वस्थ भी हुए. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-workers-meeting-cum-honor-ceremony-at-gopal-maidan-on-27th/">जमशेदपुर:

कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह 27 को गोपाल मैदान में

21 मार्च को एक भी मामला सामने नहीं आया था

इस सप्ताह 21 मार्च को एक भी मामला सामने नहीं आया. उस दिन एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ. जिससे एक्टिव केस घटकर सात पहुंच गया. 22 मार्च को दो लोग संक्रमित मिले. लेकिन एक व्यक्ति ठीक हुआ. जिससे एक्टिव केस में एक की बढ़ोतरी हुई. लेकिन 23 मार्च को चार लोग संक्रमित मिले. जिसमें घाटशिला में दो, साकची एवं सोनारी में एक-एक व्यक्ति शामिल था. उस दिन एक्टिव केस बढ़कर 11 हो गया.

गुरुवार को 482 सैंपल कलेक्ट किया गया

गुरुवार को जिले के अलग-अलग केंद्रों से 482 सैंपल कलेक्‍ट किए गए. जिसमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 269, ट्रूनेट के 9 तथा आरटीपीसीआर के 204 सैंपल शामिल हैं. गुरुवार जिले का रिकवरी रेट घटकर 98.36 प्रतिशत पहुंच गया. इस माह सुखद यह रहा है कि अबतक किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है. यही स्थिति फरवरी महीने में भी थी. हालांकि पूरे संक्रमण काल में जिले में 1132 लोगों की मौत हो चुकी है. इसे भी पढ़ें: यूपी">https://lagatar.in/up-yogi-cabinet-finalized-will-take-oath-as-cm-on-friday/">यूपी

: फाइनल हुई योगी कैबिनेट, शुक्रवार को लेंगे सीएम पद की शपथ

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही