Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना अपडेट: संक्रमण में कमी को देखते हुए स्टेशन सहित जिले के सभी कोरोना जांच चेकपोस्ट बंद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिले में कार्यरत सभी चेकपोस्ट को बंद कर दिया. उक्त निर्णय कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी को देखते हुए लिया गया. इस संबंध में उपायुक्त सूरज कुमार एवं एडीएम नंदकिशोर लाल ने संयुक्त आदेश जारी किया. आदेश में टाटानगर स्टेशन, शहरी क्षेत्र में बनाए गए चेकपोस्ट एवं जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, शिक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं वीएलई की प्रतिनियुक्ति वापस ले ली गई. एडीएम नंदकिशोर लाल ने बताया कि सभी नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि चेकपोस्ट पर उपयोग के लिये रखे गए कंप्यूटर, सीसीटीवी सहित अन्य सामग्री संबंधित को वापस कर दें. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traffic-system-7-the-citys-first-two-way-road-was-made-one-way-without-informing-the-people/">जमशेदपुर

यातायात व्यवस्था 7 : शहर की पहली टू-वे सड़क को बगैर लोगों को बताए बना दिया वन-वे

बीमारी खत्म नहीं हुई, संक्रमण कम हुआ है: एडीएम  

एडीएम नंदकिशोर लाल ने बताया कि अब किसी भी चेकपोस्ट पर कोरोना संक्रमण की जांच नहीं की जाएगी. केवल शहरी क्षेत्र के चिन्हित सामुदायिक केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र एवं चिकित्सा संस्थानों में जांच होगी. उन्होंने कहा कि बीमारी खत्म नहीं हुई हैं. संक्रमण कम हुआ है. इसलिए अभी भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. जिनमें कोविड-19 के लक्षण दिखे वे स्वेच्छा से अपनी जांच कराएं. सावधानी बरतें.

जमशेदपुर में सोमवार को मिले 10 संक्रमित, 21 ठीक हुए

जमशेदपुर में सोमवार को 2486 सैंपल की जांच में 10 लोग संक्रमित मिले. जिसमें एक व्यक्ति दूसरे जिले का रहने वाला है. वहीं 21 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जिससे जिले में एक्टिव केस घटकर 111 पहुंच गया. सोमवार को जिले के अलग-अलग सेंटरों से 2561 सैंपल कलेक्ट किए गए. जिसमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 1315, ट्रूनेट के 106 तथा आरटीपीसीआर के 1140 सैंपल शामिल हैं. जिन थाना क्षेत्रों से संक्रमित मिले उनमें परसुडीह के तीन, गोलमुरी से दो तथा टेल्को, बारीडीह, साकची एवं सीतारामडेरा से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: मीडिया">https://lagatar.in/media-cup-cricket-dimna-xi-beat-kalimati-by-eight-wickets-to-win-the-title/">मीडिया

कप क्रिकेट : डिमना एकादश ने कालीमाटी को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही