Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CORONA UPDATE: राज्य के चार जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज, 180 हुए ठीक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड के लिए राहत भरी खबर है. मंगलवार को राज्य के चार जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है. वहीं संक्रमित मरीजों से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 110 नये मामले सामने आए हैं. राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 180 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1417 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा 5102 पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/zilla-parishad-members-younger-brother-shot-dead-in-chaibasa-angry-people-also-thrashed-the-accused/94119/">चाईबासा

में जिला परिषद सदस्य के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, गुस्साये लोगों ने आरोपी को भी पीटकर मार डाला

रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा घटकर 500 से हुआ कम

राजधानी रांची के लोगों को कोरोना से आज राहत मिली है. रांची में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं. जबकि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 26 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों के आंकड़े भी घटे है. रांची में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 462 है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए है. जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या 26 है. वहीं एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 154 पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें - खूंटी">https://lagatar.in/rain-wreaked-havoc-in-khunti-3-people-died-in-the-grip-of-thunder/94071/">खूंटी

में बारिश ने मचाई तबाही, वज्रपात की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत

झारखंड के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 06, चतरा में 00, देवघर में 03, धनबाद में 17, दुमका में 00, पूर्वी सिंहभूम में 14, गढ़वा में 02, गिरिडीह में 03, गोड्डा में 01, गुमला में 01, हजारीबाग में 10, जामताड़ा में 03, खूंटी में 00, कोडरमा में 03, लातेहार में 09, लोहरदगा में 04, पाकुड़ में 01, पलामू में 02, रामगढ़ में 03, रांची में 13, साहिबगंज में 01, सरायकेला में 00, सिमडेगा में 05, पश्चिमी सिंहभूम में 09 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

पश्चिमी सिंहभूम में 01 और  गुमला में 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही