Search

 
 
 

CORONA UPDATE : रिकॉर्ड 2373 नए संक्रमित मरीज मिले, 17 की मौत

 

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. शनिवार को कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार झारखंड के विभिन्न जिले से 2393 नए मरीज मिले हैं. वहीं कोरोना के कारण 17 लोगों की मौत भी हुई है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 12293 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 1192 पर पहुंच गया है.

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के करीब

राजधानी रांची में आज कोरोना के 904 नए मामले सामने आए हैं. आंकड़ा बढ़कर 6 हजार के करीब पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 5927 पर पहुंच गया है. वहीं 5 लोगों ने रविवार को कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वहीं दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1300 पर पहुंच गया है, जबकि इस जिले में चार लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है.

झारखंड कि इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 67, चतरा में 22, देवघर में 86, धनबाद में 148, दुमका में 90, पूर्वी सिंहभूम में 303, गढ़वा में 17, गिरिडीह में 47, गोड्डा में 19, गुमला में 51, हजारीबाग में 167, जामताड़ा में 52, खूंटी में 32, कोडरमा में 76, लातेहार में 32, लोहरदगा में 29, पाकुड़ में 21, पलामू में 17, रामगढ़ में 51, रांची में 904, साहेबगंज में 43, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 26, पश्चिमी सिंहभूम में 37 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 2, धनबाद में 2, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 4, गिरिडीह में 1, पाकुड़ में 1, रांची में 5, पश्चिमी सिंहभूम में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही