Search

 
 
 

22 नवंबर से रात में भी लगेंगे कोरोना के टीके

 
धनबाद : जिले में अब 22 नवंबर से रात के वक्त भी टीकाकरण शुरू होगा. यह घोषणा स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है. इसके लिए सदर अस्पताल और आईएसएम के शॉपिंग कंपलेक्स को चयनित किया गया है. इन दोनों जगहों पर शाम 5 से 9 बजे तक टीके लगाए जाएंगे. रात में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर व कर्मचारियों का रोस्टर तैयार कर लिया है. विभागीय अधिकारी की मानें तो उपरोक्त दोनों जगहों के बाद स्टील गेट के दुर्गा मंडप और बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के डिस्पेंसरी में भी रात्रिकालीन टीकाकरण शुरू किया जाएगा. इसकी पहल भी शुरू हो गई है. फिलहाल आईएसएम और सदर अस्पताल में ही शुरू किया जा रहा है. रात में टीके लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. विकास राणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर रात के वक्त और भी ज्यादा जगहों पर टीकाकरण की शुरुआत होगी. रात में टीके लगवाने की प्रक्रिया कामकाजी और मजदूर वर्गों को ध्यान में रखकर की जा रही है. दिन में कामकाज की वजह से वे लोग टीका नहीं लगवा पाते. रात में सुविधा मिलने पर आसानी से टीका लगवा पाएंगे. रात में टीका लगवाने के बाद आराम करने का भी समय मिलेगा. यह भी पढ़ें : पुलिस">https://lagatar.in/two-lakh-swindled-from-the-father-of-the-great-thief-in-the-guise-of-police/">पुलिस

वेश में महाठग के पिता से ही ठग लिये दो लाख [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही