Search

 
 
 

बिहार में बढ़ने लगे कोरोना वायरस के केस, संक्रमित को किया गया आइसोलेट

 
Patna: देश में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. राज्यों में कोरोना से बचाव को लेकर तैयारियां भी शुरु कर दी गई है. कोरोना की आशंका के बीच बिहार के गया जिले से बैंकाक निवासी कोरोना संक्रमित पटना आ गया. जिसके बाद एक बार फिर कोरोना को लेकर लोगों में डर देखने को मिल रहा. फिलहाल संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट कर दिया गया है. संक्रमित व्यक्ति वीवो कंपनी में एक अधिकारी हैं. वह दलाईलामा के आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए बिहार आए थे. उन्हें पटना से बैंकॉक दिल्ली होकर जाना था. सिविल सर्जन डॉ. केके राय ने बताया है कि संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना जांच करवा लेने की सख्त हिदायत दी गई है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kanhaiya-accused-of-robbing-4000-rupees-and-throwing-hot-tea/">जमशेदपुर

: कन्हैया पर ठेलावाले ने लगाया 4000 लूटने व गर्म चाय फेंकने का आरोप
बता दें कि कोरोना की दस्तक एक बार फिर देश में देखने को मिल रही है. अलग-अलग राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही ऐसे में अब प्रशासन भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने में लगी हुई है. कोरोना के नए वैरियंट बीएफ-7 ने देश में दस्तक दे दी है, बावजूद बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले लोग बेपरवाह दिखते हैं. राजधानी में भीड़ वाले भीड़भाड़ वाली जगहों में भी लोग एहतियात बरतते नहीं दिख रहे हैं और कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं. ऐसे में अब लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है. इसे भी पढ़ें:  बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dirt-and-bad-smell-in-the-vegetable-market-made-life-difficult-for-the-people/">बहरागोड़ा

: सब्जी मार्केट में गंदगी व दुर्गंध से लोगों का हुआ जीना दूभर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही