Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश में कोरोना का कोहराम जारी, 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या तीन लाख के करीब

Advertisement
Advertisement

NewDelhi :  देश में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है. दूसरी लहर घातक साबित हो रही है  हर दिन के साथ सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड बना रहा है. वर्ल्डोमीटर के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी है. आंकडों पर नजर डालें तो पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है. पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की मौत कोरोना से हुई है. सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी है. 

24 घंटे में 2,94,115 नये संक्रमित मिले है. यह भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है.  इसी के साथ महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गयी है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गयी है. यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है.

ठीक होने की दर 85 फीसदी पहुंची

कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर भी लगातार गिर रही है. यह अब  85 प्रतिशत रह गयी है. आंकड़ों के अनुसार  वायरस से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,69,863 हो गयी है. हालांकि कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गयी है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है.

आठ राज्यों में 77 फीसदी मौतें

केवल आठ राज्यों  77 फीसदी मौतें में हुई हैं.  देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है.  दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई. इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें कुल हुई 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है.

छह राज्यों में 60 फीसदी संक्रमित

संक्रमण के 60 फीसदी मामले छह राज्यों में मिले हैं. इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नये संक्रमित मिले. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज पाये गये हैं. फिछले 11 दिनों में रोजाना संक्रमण के दोगुने मामले सामने आ रहे हैं. नौ अप्रैल को जहां दिनभर में 1.31 लाख लोग संक्रमित पाये गये थे, वहीं 20 अप्रैल को 2.73 लाख लोग संक्रमित मिले.   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही