Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना का कहर जारी, देश में 24 घंटे में 2 लाख 34 हजार से अधिक नये मरीज, 1341 की मौत

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : भारत में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रहा है. देश में हर दिन कोरोना मरीजों के नये रिकॉर्ड बन रहे हैं. भारत में  लगातार तीन दिनों से दो लाख से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं. केंद्रीय">https://main.mohfw.gov.in/hi">केंद्रीय

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के  2,34,692 नये मामले सामने आये हैं. इससे भारत में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,45,21,683 हो गयी है.

24 घंटे में कुल 1341 लोगों की मौत हुई है. नयी मौतों के बाद कोरोमा से मरने वाली की संख्या बढ़कर 1,75,649 हो गयी है. बीते 24 घंटे में 1,23,354 कोरोना मरीजग ठीक हुए हैं. कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 16,73,016 हो गयी है. वहीं अबतक 1,26,71,220 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये हैं. 

5 राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मरीज

नये रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में कोरोना के सबसे अधिक केस है. महाराष्ट्र में 63729 नये मामले सामने आये हैं. उत्तर प्रदेश में 27,360 , दिल्ली में 19486, छत्तीसगढ़ में 14,912 , कर्नाटक में 14859 नये मामले सामने आये हैं. कुल नये मामलों में से 59.79 फीसदी मामले पांच राज्यों से हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे अधिक हो रही मौत

महाराष्ट्र में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 398 लोगों की जान गयी है. दिल्ली में 141 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है.

अबतक 26.34 करोड़ सैंपल की हुई है जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 15 अप्रैल तक 26,34,76,625 सैंपल की जांच की जा चुकी है. जिनमें से 14,73,210 सैंपल की जांच गुरुवार को की गयी है. 

दिल्ली के सीएम आज करेंगे समीक्षा बैठक

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 1 बजे समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में कोरोना के नोडल मंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. 

इसे भी पढ़े : बंगाल">https://lagatar.in/voting-begins-in-45-seats-in-bengal-tmc-bjp-workers-clash/51056/">बंगाल

में 45 सीटों पर मतदान शुरू, सुरक्षाबलों की 1,071 कंपनियां तैनात, टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही