Search

झारखंड में कोरोना के यूके और डबल वेरियंट स्ट्रेन की पुष्टि, बचाव ही है समझदारी

Ranchi : कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है. झारखंड में कोविड संक्रमित मरीजों से लिए गये सैंपल में यूके स्ट्रेन और डबल वेरियंट वायरस पाया गया है. विभाग ने कुल 50 सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे थे. सूत्रों के अनुसा,र इसकी रिपोर्ट आ गयी है. कुल 50 नमूनों में से 3 प्रतिशत नमूने घातक रूप से संक्रमण को दिखा रहे हैं. 9 सैंपल में यूके का स्ट्रेन मिला है, जबकि 4 सैंपल में डबल म्यूटेंट वायरस की मौजूदगी पायी गयी है. इस रिपोर्ट ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है.

सरकार ने जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे थे 50 नमूने

उल्लेखनीय है कि झारखंड तथा देश के 18 अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के नये वेरियंट का पता लगा है. ये वेरियंट तीन अलग-अलग देशों के हैं और पुराने वेरियंट से ज्यादा खतरनाक बताये जा रहे हैं. देश में इस नये वेरियंट के करीब 800 मामले मिले हैं. इसके बाद राज्य सरकार ने पिछले बुधवार को सभी आरटी-पीसीआर लैब प्रभारियों को निर्देश दिया था कि वे कम से कम 5 प्रतिशत सैंपल स्ट्रेन की जांच के लिए बाहर भेजें. इसी के मद्देनजर रिम्स और इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला स्थित लैब से पिछले शुक्रवार को आरटी-पीसीआर के 50 सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे गये थे.

रिम्स में नहीं है सीक्वेंसर मशीन

मीडिया रिपोर्टों में रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. मनोज को यह कहते बताया गया था कि नये स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सीक्वेंसर मशीन यूज की जाती है. रिम्स में यह मशीन नहीं है. इसके होने से यहां से सैंपल दूसरे राज्य में भेजने की नौबत नहीं आती.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//