Search

किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की हुई ताजपोशी, चार्ल्स बोले- राज करने नहीं, सेवा करने आया हूं

London : ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की ताजपोशी हो गई. वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में आयोजित समारोह में आर्कबिशप ने किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला को सारी रस्मों के बाद ताज पहनाया. क्वीन ने कोहीनूर जड़ा ताल नहीं पहना. क्वीन के ताज से कोहीनूर को हटा लिया गया था. बता दें कि ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद ताजपोशी हो रही है. इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी. उस वक्त किंग चार्ल्स की उम्र मात्र 4 साल थी. अब किंग चार्ल्स 74 साल के हो गए हैं.

ऐसे शुरू हुआ चार्ल्स के ताजपोशी की रस्में

सबसे पहले चार्ल्स को बतौर किंग लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया. इस दौरान वो सिंहासन के सामने ऐबे की तरफ मुंह करके खड़े हुए. इसके बाद आर्कबिशप ने उनके महाराज बनने की घोषणा की. किंग चार्ल्स ने ईसाईयों की पवित्र किताब पर हाथ रखकर शपथ ली. इस दौरान किंग चार्ल्स ने कहा मैं राज करने नहीं, सेवा करने के लिए आया हूं. ताजपोशी में शामिल लोगों ने ‘गॉड सेव द किंग’ गाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

तलवार का इस्तेमाल हमेशा चर्च की सुरक्षा और न्याय के लिए करें : आर्कबिशप

शपथ कार्यक्रम के दौरान किंग चार्ल्स को तलवार सौंपी गई. आर्कबिशप ने कहा कि इसे हमेशा चर्च की सुरक्षा और न्याय करने के लिए इस्तेमाल करें. इसके अलावा उन्हें सोवरन ऑर्ब भी दिया गया. इस पर लगा क्रॉस ईसाई धर्म का प्रतीक होता है. इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/vice-president-dhankhar-said-in-london-nris-should-oppose-baseless-statements-about-their-country/">उपराष्ट्रपति

धनखड़ ने लंदन में कहा, प्रवासी भारतीयों को अपने देश के बारे में निराधार बयानों का विरोध करना चाहिए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp