Search

 
 
 

CoronaUpdate : मरीजों की संख्या 80 लाख के करीब, 24 घंटे में 508 की मौत

 
New Delhi : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 45 हजार से कम मामले आये हैं. वहीं देश में संक्रमण के कुल मामले 80 लाख के करीब पहुंच गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 43 हजार 893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79 लाख 90 हजार 322 हो गये. वहीं 24 घंटे में 508 लोगों की मौत हुई है. देश में मृतकों की संख्या बढ़कर एक लाख 20 हजार 10 हो गयी.

72.5 लाख लोग हुए हैं स्वस्थ

अब तक देश में 72 लाख 59 हजार 509 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. इस हिसाब से संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 90.85 प्रतिशत हो गयी है. वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है. इसके अनुसार यह लगातार छठा दिन है, जब संक्रमितों की संख्या सात लाख के नीचे बनी हुई है. देश में अभी 6 लाख 10 हजार 803 कोरोना पॉजिटिव लोगों का इलाज चल रहा है. यह कुल मामलों का 7.64 प्रतिशत है.

सात अगस्त को पॉजिटिवों की संख्या 20 लाख के पार गयी थी

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गयी थी. 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गयी थी. मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गये थे.

अब तक 10.50 करोड़ नमूनों की हुई जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 अक्टूबर तक कुल 10 करोड़ 54 लाख 87 हजार 680 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गयी.  इसमें से 10 लाख 66 हजार 786 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया.

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हुई मौत

देश में संक्रमण से अब तक हुई कुल एक लाख 20 हजार 10 मौतों में महाराष्ट्र में 43 हजार 463, कर्नाटक में 10 हजार 991, तमिलनाडु में 10 हजार 983, उत्तर प्रदेश में छह हजार 940, आंध्र प्रदेश में छह हजार 625, पश्चिम बंगाल में छह हजार 604, दिल्ली में छह हजार 356, पंजाब में चार हजार 138 और गुजरात से तीन हजार 695 मामले शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसार मरने वाले 70 प्रतिशत मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही