Search

 
 
 

CoronaUpdate : 80 लाख पार हुआ आंकड़ा, 24 घंटे में मिले करीब 50 हजार मरीज

 
NewDelhi : भारत में कोविड-19 के 49,881 नये मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 80 लाख के पार पहुंच गयी. वहीं 73.15 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 90.99 प्रतिशत हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 80,40,203 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 517 और लोगों की मौत के बाद मृतकों संख्या बढ़कर 1,20527 हो गयी. वहीं देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 6,03,687 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 7.5 प्रतिशत है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार, 28 अक्टूबर तक कुल 10,65,63,440 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गयी. जिनमें से 10,75,760 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गयी थी. वहीं कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गये थे.

24 घंटे में 517 की मौत

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 517 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 91 लोग महाराष्ट्र के थे. इनके अलावा पश्चिम बंगाल के 60, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के 55, दिल्ली के 40, तमिलनाडु के 35 और केरल के 27 लोग थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस से देश में अभी तक 1,20,527 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से सबसे अधिक 43,554 लोग महाराष्ट्र के थे. इनके अलावा कर्नाटक के 11,046, तमिलनाडु के 11,018, उत्तर प्रदेश के 6,958, आंध्र प्रदेश के 6,643, पश्चिम बंगाल के 6,664, दिल्ली के 6,396, पंजाब के 4,158 और गुजरात के 3701 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आइसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही