Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले दहलाने वाले, लॉकडाउन पर विचार कर रही सरकार

 
Raipur : छत्तीसगढ़">https://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarh">छत्तीसगढ़

में कोरोना के मामले दहलाने वाले हैं. टेस्ट कराने वाले दो मरीजों में एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अभी टेस्ट कम हुए हैं. फिर भी कोरोना के नए मामले काफी संख्या में सामने आ रहे हैं. ताजा आंकड़ों ने सरकार को भी हिलाकर रख दिया है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि संक्रमण की यह बहुत गंभीर स्थिति है. सरकार को लॉकडाउन पर विचार करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchis-gold-robbery-revealed-seven-arrested-including-the-culprit-involved-in-the-raju-dhanuka-murder-case/43573/">रांची

के सोना लूटकांड का खुलासा : राजू धानुका की हत्या में शामिल अपराधी समेत सात गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में कोरोना टेस्ट में 45.9 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले

मंत्री ने कहा, कल कम टेस्ट हुए थे. उसमें भी दुर्ग में 45.9 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले. प्रदेशभर में औसत पॉजिटिविटी दर भी चिंताजनक है. मार्च के पहले सप्ताह में राज्य का पॉजिटिविटी रेट 0.99 प्रतिशत था. दूसरे सप्ताह में यह थोड़ा बढ़कर 1.6 प्रतिशत तक पहुंचा. तीसरे सप्ताह में यह 1.8 प्रतिशत था, लेकिन चौथे सप्ताह में यह 6 प्रतिशत पर चला गया है. 7 मार्च से 28 मार्च के बीच पॉजिटिविटी रेट के एक प्रतिशत से 6 तक बढ़ते चला जाना चिंता वाली बात है.

एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार 181 हुई

बताया कि सोमवार को कोरोना के कुल 8 हजार 283 टेस्ट हुए. प्रदेशभर में 1423 नये संक्रमण के मामले सामने आये. इसमें से तमाम एक-दो दिन पहले किये गये टेस्ट की रिपोर्ट से आये हैं. कुछ जिलों में यह आंकड़े सामान्य की सीमा से अधिक दिखे. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार 181 हो गई है. 24 घंटों में प्रदेश के 18 व्यक्तियों की मौत हुई. सबसे अधिक पांच मौते रायपुर में ही हुईं. उसके बाद दुर्ग में चार और राजनांदगांव में दो लोगों की जान गई. प्रदेश में अबतक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 हजार 96 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन आज भी हो सकता है, लेकिन लॉकडाउन को लेकर दुनिया ने यह अनुभव किया है कि यह समस्या का हल नहीं है. बहुत गंभीर स्थिति बन तो ऐसा किया जा सकता है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही