Search

पीएम आवास योजना के 284 लाभुक बिजली कनेक्शन के लिए लगा रहे RMC का चक्कर निगम

Ranchi : रांची नगर निगम ने वर्ष 2008 में 284 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित किया था. इसके लिए लाभुकों से करीब 3 लाख रुपये भी लिए गए थे. वहीं अब यह लाभुक आवास आवंटन होने के 13 साल बाद मजबूरन रांची नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं. इन लाभुकों का कहना है कि जब हमें 2008 में आवास रांची नगर निगम द्वारा आवंटित किया गया था तब हमें बिजली का कनेक्शन भी मिला था. मगर अब 13 साल बाद रांची नगर निगम द्वारा बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है. जिस कारण हमें और हमारे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mla-dhullu-mahto-demanded-registration-of-murder-case-against-pb-area-gm/">धनबाद:

विधायक ढुल्लू महतो ने की पीबी एरिया जीएम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

लाभुकों ने कहा, निगम दे बिजली हम भरेंगे बिल

पीएम आवास लाभुक सूरज ने कहा कि रांची नगर निगम ने हमारा बिजली का कनेक्शन काट दिया है. जिस वजह से हमें अंधेरे में रहना पड़ रहा है. बिजली ना होने के कारण पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है. क्योंकि मोटर ना चल पाने के कारण हम पानी नहीं भर पा रहे हैं. हम पिछले कई दिनों से रांची नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं मगर कोई हमारी सुनने वाला नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//