Search

 
 
 

रिम्स चौक से बूटी मोड़ चौक तक निगम ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान

 
Ranchi : रांची शहर में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. इसी कड़ी में सोमवार को नगर प्रशासक के निर्देश पर रांची नगर निगम ने अतिक्रमण मुक्त अभियान रिम्स चौक से बरियातू रोड होते हुए बूटी मोड़ तक दंडाधिकारी व पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया. इस क्रम में अवैध रूप से संचालित दुकानों तथा अस्थाई संरचनाओं को जेसीबी के माध्यम से हटा दिया गया और सामान जब्त किया गया. साथ ही नो वेंडिंग जोन में खड़े दुकानों, ठेला-खोमचा, गुमटी और बांस-बल्ली को भी हटाया गया और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई. जिसमें 4 ठेला, 30 कैरेट, एक जूस काउंटर व दो अन्य काउंटर जब्त किये गये. बता दें कि अतिक्रमण मुक्त अभियान के पूर्व सभी दुकानदारों और विक्रेताओं को माइकिंग के माध्यम से स्वयं अतिक्रमण हटाने का निदेश निगम द्वारा दिया गया था. जिसके उपरांत निगम द्वारा समान जब्त करते हुए कार्रवाई की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/atkar1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नगर प्रशासक के आदेशानुसार, रांची नगर निगम क्षेत्र के सड़कों को जाम मुक्त और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए इंफोर्समेंट टीम द्वारा 31 मई तक लगातार शहर के विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें -मंत्री">https://lagatar.in/the-one-who-considers-himself-king-akbar-due-to-the-patronage-of-the-minister-is-also-on-the-radar-of-ed-has-business-in-santal/">मंत्री

जी के संरक्षण से खुद को बादशाह अकबर समझने वाला भी ED की रडार पर, संताल में है कारोबार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही