Ranchi : राजधानी की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रांची नगर निगम 244 नई सिटी बसें चलाने की तैयारी में है, ताकि शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक तक लोगों को आवागमन की आसान व सस्ती बस सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. निगम के पास नई बसें आते ही फिलहाल चल रही 44 बसों को हटा दिया जाएगा. हालांकि सिटी बसों को चलाने के लिए ऑपरेटर की तलाश में निगम जुटा है. सिटी बसों के परिचालन के लिए निगम चार बार टेंडर निकाल चुका है. दो बार तो किसी कंपनी ने टेंडर में हिस्सा ही नहीं लिया, वहीं दो बार टेंडर में सिंगल कंपनी ही शामिल हुई थी. अब आचार संहिता खत्म होने बाद निगम पांचवा टेंडर निकालने की तैयारी में है.
शहरियों की सुविधा के लिए 244 नई सिटी बसें चलाने की तैयारी में निगम, कंपनी की तलाश
Last Updated: Jun 01, 2024 12:00 AM (IST)