Search

 
 
 

सुबह निगम ने अतिक्रमण हटाया, शाम में सज गईं दुकानें

 
Akarsh Aniket Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद रांची नगर निगम और जिला प्रशासन ने बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम हल्ला गाड़ी के साथ अभियान में शामिल थी. शहर के कचहरी रोड, शहीद चौक, मेन रोड,  लालपुर, कोकर, अरगोड़ा इलाके में टीम ने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाया. सड़क पर सजी दुकानों के सामान  जब्त कर लिये.  सड़क  का अतिक्रमण कर  ठेला, गुमटी, तिरपाल नुमा दुकानों को हटाया गया. सुबह अतिक्रमण हटाने के बाद  दोपहर तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. लेकिन शाम होते ही सड़कों पर फिर से दुकानें सज गईं और बाजार गुलजार हो गया. सड़क पर दुकानें लगीं, तो जाम भी लगने लगा. लेकिन न तो निगम व जिला प्रशासन की टीम का कहीं कोई पता था और  न यातायात पुलिस का.

लालपुर, मेन रोड सहित सभी चौक-चौराहों से  अतिक्रमण हटाने का है आदेश

हाइकोर्ट ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लालपुर, मेन रोड, कचहरी रोड, शहीद चौक, अरगोड़ा सहित शहर की प्रमुख सड़कों व चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश मंगलवार को ही दिया है. कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए एक माह तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने को कहा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/bird-flu-confirmed-in-ranchi-dc-formed-rapid-response-team-ban-on-egg-buying-and-selling/">रांची

में बर्ड फ्लू की पुष्टि, डीसी ने RAPID RESPONSE TEAM का किया गठन, अंडा खरीद बिक्री पर रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही