Search

 
 
 

अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ निगम ने शुरू की कार्रवाई

 
Ranchi: नगर आयुक्त के आदेश पर बाजार शाखा के स्तर से टीम गठित कर अवैध होर्डिंग्स के विरूद्ध कार्रवाई शुरू की गई. जिस क्रम में सोमवार को अरगोड़ा क्षेत्र में लगे सभी होर्डिंग्स की जांच की गई एवं अवैध होर्डिंग को हटाया गया. यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा और निगम क्षेत्रांतर्गत सभी अवैध होर्डिंग्स को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुराने जर्जर भवनों पर लगे होर्डिंग्स की जांच के भी निदेश दिए गए है. रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों और क्षेत्रों में विज्ञापन के लिए होर्डिंग्स लगाने के लिए निगम की अनुमति अनिवार्य है. निगम क्षेत्र में विभिन्न एजेंसी के द्वारा होर्डिंग्स लगाई जाती है. नगर आयुक्त के क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया कि बहुत सारे होर्डिंग्स अवैध तरीके से बिना एनओसी लिए लगाए गए है. जिसके कारण शहर की सुंदरता खराब हो रही है और निगम को राजस्व की क्षति भी हो रही है. इसे भी पढ़ें -झामुमो">https://lagatar.in/jmm-honors-bunty-babli-and-insults-descendants-of-martyrs-himanta-biswa-sarma/">झामुमो

में बंटी-बबली का सम्मान व शहीदों के वंशजों का अपमान : हिमंता बिस्वा सरमा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही