Search

मैनुअली होगा कोरोना संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार, निगम ने भेजा ट्रैक्टर, देखें वीडियो

Ranchi: लगातार.इन">http://english.lagatar.in">लगातार.इन

पर खबर प्रकाशित होने के बाद रांची जिला प्रशासन ने नगर निगम को तत्काल व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया. डीसी का आदेश मिलते ही शव को जलाने के लिए रांची नगर निगम ने हरमू मुक्ति धाम ट्रैक्टर भेजा है. हरमू मुक्तिधाम से लकड़ी लोड कर नामकुम के घागरा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, अब मैनुअली कोरोना से मौत हुए लोगों का अंतिम संस्कार होगा.

यहां बता दें कि हरमू मुक्तिधाम के शवदाह गृह (क्रीमेटोरियम) को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए रांची डीसी ने रांची नगर निगम को निर्देश दिया है. हरमू मुक्तिधाम स्थित क्रीमेटोरियम का संचालन रांची नगर निगम के द्वारा किया जाता है. और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार शवों को जलाने के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है. लेकिन इस क्रीमेटोरियम में खराबी आने के कारण शवों को जलाने में ज्यादा समय व्यतीत हो रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा निगम को इस क्रीमेटोरियम को जल्द से जल्द ठीक कराने का अनुरोध किया गया है.

गौरतलब है कि हरमू मोक्षधाम स्थित गैस आधारित विद्युत शवदाह गृह की मशीन खराब होने की वजह से कोरोना से हुई 10 मौत के बाद शव मोक्ष की प्राप्ति के इंतजार में है. यहां बता दें किझारखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार के करीब है. तो वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 1192 पर पहुंच गया है. राजधानी रांची में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है और इसका असर हरमू मोक्षधाम स्थित गैस आधारित विद्युत शवदाह गृह पर भी पड़ने लगा है. अत्याधिक लोड होने के कारण पिछले 4 घंटे से गैस आधारित शवदाह गृह का एक उपकरण खराब होने के कारण काम नहीं कर रहा है.

https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/Banna-1.jpg"

alt="" class="wp-image-48680"/>

लगातार.इन">http://english.lagatar.in">लगातार.इन

पर खबर प्रकाशित होने के बाद रांची जिला प्रशासन ने नगर निगम को तत्काल व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया. डीसी का आदेश मिलते ही शव को जलाने के लिए रांची नगर निगम ने हरमू मुक्ति धाम ट्रैक्टर भेजा है. हरमू मुक्तिधाम से लकड़ी लोड कर नामकुम के घागरा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, अब मैनुअली कोरोना से मौत हुए लोगों का अंतिम संस्कार होगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//