Search

 
 
 

नालों की सफाई के लिए मिशन मोड में कार्य करें निगम कर्मी : शशि रंजन

 
Ranchi : बरसात से पहले रांची नगर निगम द्वारा शहर में नालों का विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए नगर निगम प्रशासक द्वारा सभी 53 वार्डों के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है. सोमवार को प्रशासक शशि रंजन की अध्यक्षता में निगम सभागार में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. इसमें सफाई की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई. उन्होंने कहा कि मानसून कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है, इसलिए यह आवश्यक है कि सभी अधिकारी एवं कर्मी मिशन मोड में कार्य करें. बैठक में अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, उप प्रशासक रजनीश कुमार, सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद शेखर झा, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

बैठक में दिये गये दिशा-निर्देश

  • मॉनसून के मद्देनजर रांची नगर निगम की क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया जाए. जिसके अंतर्गत जल-जमाव या अन्य समस्याओं का निष्पादन किया जायेगा.
  • गहरी जाम नालियों की सफाई के लिए 2 सुपर सकर मशीन तथा 6 मोटर है. भारी वर्षा एवं जल-जमाव की संभावना को देखते हुए शहर के सभी वार्डों में विशेष रूप से बड़ी नालियों की सफाई सुपर सकर मशीन व जेसीबी मशीनों के सहायता से प्रतिदिन की जाए.
  • सभी गली-मोहल्लों की छोटी कनेक्टिंग नालियां जो बड़े नालों से जाकर मिलती हैं, उन सभी नालियों के कनेक्टिंग पॉइंट की सफाई विशेष रूप से की जाए.
  • नालियां ओवर-फ्लो ना हो, इसके लिए सभी जाम नालियों से सिल्ट निकालना सुनिश्चित किया जाए तथा भीड़-भाड़ तथा व्यस्त सड़कों पर नाली से निकाले गए सिल्ट को डायरेक्ट ट्रैक्टर में लोड किया जाये, ताकि बरसात के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले जलजमाव की समस्या से निजात पाया जा सके.
  • शहर के बड़े नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर किया जाए एवं खुले नालियों को स्लैब से ढकना सुनिश्चित हो. निगम द्वारा कुल 2700 स्लैब बनकर तैयार है, जल्द से जल्द सभी खुले नालियों में स्लैब ढकना सुनिश्चित हो.
  • शहर के खतरनाक नालों के किनारे स्थायी रूप से बैरिकेडिंग करने के साथ साइन बोर्ड भी लगाया जाए.
  • किसी वार्ड में सफ़ाई कार्यों में ढील दिखने पर सुपरवाइजर पर कार्रवाई की जायेगी.
  • यदि नालियों के ऊपर अतिक्रमण किया गया हो या किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान द्वारा नालियों में प्लास्टिक, कूड़ा, इत्यादि डालते पकड़े जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में उनपर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया जाए.
  • -गर निगम के द्वारा लोगों से अपील की गई है की अगर उनके क्षेत्र में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो निगम के दूरभाष नं 0651-2200025 या 9431104429 पर सूचना दें.
इसे भी पढ़ें – शिमला">https://lagatar.in/palamus-masoom-group-won-five-prizes-in-aiyas-drama-competition-in-shimla/">शिमला

में आइआ के नाट्य प्रतियोगिता में पलामू के मासूम ग्रुप ने जीते पांच पुरस्कार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही