Search

 
 
 

लेमन चिल्ली रेस्टोरेंट पर निगम का बुलडोजर

 
Dhanbad: नगर निगम ने 19 जुलाई को बरटांड़ से मेमको मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. निगम की टीम ने सबसे पहले बरटांड़ स्थित लेमन चिल्ली रेस्टोरेंट पर धावा बोला. रेस्टोरेंट के एक हिस्से को जेसीबी से तोड़ा गया. इसके बाद मेमको मोड़ तक मुनादी करायी गई. मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर बनाये गए हिस्से को तीन दिन के अंदर  हटाने का निर्देश दिया गया. अन्यथा जेसीबी से हटाने की चेतवानी दी गई. मुनादी के क्रम में एक व्यक्ति सड़क पर बालू-ईंट बेचते मिला. निगम की टीम ने बालू-ईट जब्त कर लिया. उस पर पांच हजार रुपया जुर्माना भी लगाया गया. फ़ूड इंस्पेक्टर ने बताया कि लेमन चिल्ली के मालिक को पूर्व में सूचना दी गई थी. इसके बाद भी वे अतिक्रमण हटाने का नाम नहीं ले रहे थे. उन्होंने निगम की नाली पर भी अतिक्रमण कर लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही