- केंद्र सरकार का यह कार्यक्रम 5 जून तक चलेगा
- -लोगों से रिसाइकल करने लायक वस्तु इकट्ठा करेगा रांची नगर निगम
उपयोग किए गए उत्पादों को कम करना ही मिशन का उद्देश्य
कार्यक्रम को लेकर बैठक में सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उपयोग किए गए उत्पादों को कम करना ही मिशन का उद्देश्य है. इसके लिए शहर के भिन्न- भिन्न लोकेशन पर रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल केंद्र खोले जाएंगे. ये केंद्र शॉपिंग कांप्लेक्स, बाजार और खुले मैदानों में स्थापित किए जा सकते हैं. इसे सफल बनाने के लिए एनजीओ एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में आमजन को मिशन से जोड़ा जा सके. कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में नगर प्रबंधक नगर अभियान प्रबंधक वार्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/heart-check-up-camp-in-rims-280-patients-examined-on-first-day-80-will-have-free-operation/">रिम्समें हृदय जांच शिविर : पहले दिन 280 मरीजों की हुई जांच, 80 का होगा निशुल्क ऑपरेशन [wpse_comments_template]

Leave a Comment