Ranchi : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर नगर निगम ने मोरहाबादी मैदान व उससे जुड़ी सड़कों की विशेष साफ-सफाई का निर्देश दिया है. उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने सभी जोनल सुपरवाइजर एवं सुपरवाइजरों को मुख्य कार्यक्रम स्थल, सभी संपर्क पथ एवं सभी चौक-चौराहों में नियमित रूप से झाड़ू के साथ कूड़े का उठाव, ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, झाड़ियों की कटाई का कार्य करने को कहा है. साथ ही नो वेंडिंग जोन में से दुकानों को हटाने तथा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. प्रतिष्ठानों द्वारा कूड़ा एवं गंदगी फैलाने पर होगी कार्रवाई वैसे दुकानदार एवं विक्रेता, जिनके द्वारा नालियों के ऊपर एवं सड़क पर दुकान लगाया जाती हो, उन्हें जल्द से जल्द हटवाने काे कहा गया है. वेंडर्स, फल विक्रेताओं एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा कूड़ा एवं गंदगी फैलाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. कहा गया है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान द्वारा डस्टबिन नहीं रखने पर कार्रवाई की जाये. शहर के मुख्य पथों के किनारे भवन निर्माण सामग्री पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाये. महापुरुषों की मूर्तियों की नियमित सफाई की जाये सभी जोनल सुपरवाइजर एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया है कि शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर रंग-रोगन, महापुरुषों की मूर्तियों की नियमित रूप से सफाई एवं मुख्य पथों पर बत्तियों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए. आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए मुख्य समारोह स्थल में पेयजल एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाए. इसे भी पढ़ें – अपराधियों">https://lagatar.in/criminals-fired-at-coal-businessman-gajanand-sahu-narrowly-escaped/">अपराधियों
ने कोयला कारोबारी गजानंद साहू पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे [wpse_comments_template]
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर निगम की विशेष तैयारी, सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Leave a Comment