Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजियों और दस्तावेजों को करें दुरूस्त : कमिश्नर

Advertisement
Advertisement
प्रमंडलीय आयुक्त ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला Medininagar/Latehar: प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार उपायुक्त कार्यालय में संचिका एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया. उन्होंने नजारत शाखा के पंजियों की गहनता से जांचा. उन्होंने पदस्थापित कार्यालय कर्मियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों एवं कार्यालय संचालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. साथ ही अनुक्रमणिका पंजी, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ा बही, आवंटन पंजी, लॉग बुक, चपरासी बही, कर्म पुस्तिका, भंडार पंजी, कैश बुक आदि विभिन्न पंजियों एवं दस्तावेजों की गहनता से अवलोकन किया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-home-guard-jawan-ranjit-kumar-dies-during-treatment-mourning/">कोडरमा

: होमगार्ड जवान रंजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत, शोक 

सभी वाउचर को सुरक्षित रखने का निर्देश

कमिश्नर ने कहा कि नजारत से खर्च की गई राशि के विरुद्ध प्राप्त वाउचर देखें और सभी वाउचर को सुरक्षित रखें. विभिन्न शीर्षो में पूर्व से चले आ रहे अवशेष राशि जो व्यय योग्य नहीं है, उसे चालान के द्वारा कोषागार के माध्यम से सरकार के समेकित निधि में जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने निरीक्षण की गंभीरता को समझने एवं वरीय पदाधिकारी को समय-समय पर कार्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित करने, विभिन्न पंजियों एवं सभी तरह के दस्तावेजों को नियमानुसार दुरूस्त, अद्यतन एवं संधारण करने का सख्त निर्देश दिया.

निरीक्षण की गंभीरता समझें पदाधिकारी : आयुक्त

उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों की कार्यशैली में सुधार होता है. उन्होंने निरीक्षण एवं निर्देश का सख्ती से अनुपालन करने को कहा. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि इसके पूर्व वर्ष 2013 में तत्कालीन आयुक्त, पलामू द्वारा ही लातेहार जिले के नजारत शाखा का निरीक्षण किया गया है. इसके पूर्व आयुक्त को लातेहार के सर्किट हाउस पहुंचने पर लातेहार उपायुक्त हिमांशु मोहन, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-nomination-process-for-bar-elections-ends-competition-will-take-place-between-74-lawyers/">रांचीः

बार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 74 वकीलों के बीच होगा मुकाबला

मौके पर ये अधिकारी थे मौजूद

पंजियों की निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, लातेहार के अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मो. परवेज, नजारत उप समाहर्ता संजीत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, विधि शाखा प्रभारी सुजित सिंह, आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, लातेहार नजारत शाखा के नाजिर विजय कुमार रजक, अशोक पासवान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही