Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम के चेहते मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार उजागर, कहां हैं जांच एजेसियां : सुप्रियो

Advertisement
Advertisement
  • पीएम के निगरानी वाले भारत माला प्रोजेक्ट में कैग ने किया है भारी अनियमितता उजागर
  •  मंत्री स्मृति इरानी के विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग और रेल मंत्रालय के विभागों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार को कैग ने उजागर किया, पर केंद्रीय जांच एजेंसियां चुप
  •  उत्तरांचल में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 11 महीने में एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ और मार्च में 69 प्रतिशत राशि खर्च हो गयी, वाह रे डबल इंजन सरकार का कमाल
  • बाबूलाल अपने चुनावी और संकल्प यात्रा में कैग की रिपोर्ट पर प्रकाश डालें, झूठ और फरेब न परोसें
Ranchi : झामुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पीएम के निगरानी वाले भारत माला प्रोजेक्ट, उनके चहेती मंत्री स्मृति इरानी के विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, वित्त विभाग और रेल मंत्रालय में करोड़ों रुपये की अनियमितता का खुलासा उनके ही गुजरात कैडर के अधिकारी ने कैग रिपोर्ट में किया है. मगर केंद्रीय जांच एजेंसियों को यह नहीं दिख रहा है. इससे यह साबित होता है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां किसके इशारे पर और किसके फायदे के लिए काम करती हैं. जहां भी बनी सरकार को गिराना है या फिर चुनाव के पहले उसे अपने पाले में लाना है, उसके खिलाफ जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं. इसका सबसे बड़ा प्रमाण महाराष्ट्र है, जहां दागी नेताओं को अपने पाले में जांच एजेंसियों के माध्यम से किया गया. यहां तक की उपमुख्यमंत्री तक बना दिया गया.

पीएम ने लाल किले से फिर झूठ और फरेब परोसने का काम किया

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में एक जुमला कहा था, ना खाऊंगा न खाने दूंगा. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाल किले से कई तरह के झूठ और फरेब जनता के समक्ष परोसा. प्रधानमंत्री कहते हैं कि हर दिन देश में विकास का काम हो रहा है. प्रतिदिन 250 किमी सड़क बन रही है. हर महीने एक मेडिकल कॉलेज खुल रहा है. हर महीने एक एम्स बन रहा है. मगर प्रधानमंत्री और भाजपा को बताना चाहिए कि आयुष्मान भारत के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपये की अनियमितता कैसे हो गयी. झूठ पर झूठ बोलने वाली प्रधानमंत्री की चहेती मंत्री स्मृति ईरानी के विभाग में भ्रष्टाचार कैसे हो गया. इतना ही नहीं, वित्त और रेल मंत्रालय में भी भारी अनियमितता का खुलासा कैग की रिपोर्ट में किया गया है. मजे की बात है यह है कि जिस प्रोजेक्ट की निगरानी खुद प्रधानमंत्री और मिनिस्टर ऑफ ग्रुप कर रहे हैं, उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है. अभी तो केवल तीन मंत्रालय की ही रिपोर्ट आयी है. सारे मंत्रालय की रिपोर्ट आ जाए, तो पूरी केंद्र सरकार ही भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आएगी. क्या 9 साल तक यही विकास हुआ. ये सब ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब आने वाले दिनों में भाजपा को देना होगा.

भाजपा को डुबाेने का ठेका बाबूलाल को दे दिया है

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कैग की रिपोर्ट के बहाने बाबूलाल मरांडी को भी निशाने पर लिया. कहा कि वे मंगलवार को डुमरी गए हैं. क्या वहां पर कैग की रिपोर्ट, अपने शासन काल में ओबीसी आरक्षण 27 से 14 फीसदी करने, 1985 की स्थानीय नीति बनाने वाले रघुवर दास और उनका समर्थन करने वाले आजसू के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी और रघुवर सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन करने पर आगबबूला होने वाले बाबूलाल कुछ कहेंगे. इसका डुमरी और पूरे राज्य की जनता को इंतजार है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबूलाल को पार्टी को डुबाेने का ठेका दे दिया है. इसकी शुरुआत डुमरी और अंत 2024 चुनाव में होगा. डुमरी में इस बार तो जीत का अंतर 1 लाख पार कर सकता है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-governor-provided-laptops-to-21-economically-weak-students/">रांचीः

आर्थिक रूप से कमजोर 21 विद्यार्थियों को राज्यपाल ने प्रदान किया लैपटॉप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही