Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार, कन्हैया में भविष्य देख रही कांग्रेस - तारिक अनवर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव तारिक अनवर ने केंद्र की मोदी सरकार पर सत्ता में आने के बाद देश में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी बढ़ने का आरोप लगाया है. ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन से जुड़े कथित रिश्वतखोरी के मामलों को लेकर निशाना साधते हुए तारिक अनवर ने कहा कि विदेशी ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने पिछले दो साल में भारत में कानूनी शुल्क के नाम पर 8,540 करोड़ रुपये का भुगतान किया. कांग्रेस महासचिव ने पूरे मामले को लेकर एक सिटिंग जज की अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमेटी गठित कर मामले की जांच की मांग की है. पार्टी मुख्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता ने अडानी एयरपोर्ट में पिछले दिनों मिले नशीले पदार्थों का एक जखीरा, कांग्रेस में कन्हैया कुमार के शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति में हुई बयानबाजी सहित पेगासस जासूसी मामले में मोदी सरकार पर हमला बोला. प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - सीजेआई">https://lagatar.in/cji-ramana-said-sent-106-names-for-judges-and-nine-for-chief-justice-the-government-approved-only-eight/">सीजेआई

रमना ने कहा, जजों के लिए 106 और चीफ जस्टिस के लिए नौ नाम भेजे, सरकार ने महज आठ पर मुहर लगायी

बेरोजगार रोजगार मांग रहा, केंद्र युवाओं को नशा देने का काम कर रहा

तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस उसका समर्थन करती है. जिसमें विदेशी कंपनी रोजगार और देश की अर्थव्यवस्था सुधारने को लेकर देश में अपना बाजार खोजें. लेकिन रिश्वत देने का मकसद देश के अंदर छोटे-छोटे व्यापारियों पर हमला कर उसकी रोजी-रोटी को खत्म करने का प्रयास है. कांग्रेस इसी का विरोध करती है. देश के कई संगठनों ने आरोप लगाया है कि इस रिश्वतखोरी में कई राजनेता और पदाधिकारी भी शामिल है. गुजरात में अडानी एयरपोर्ट में पिछले दिनों मिले नशीले पदार्थों के जखीरा मिलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश का युवा बेरोजगार है. वह रोजगार मांग रहा है, तो वही मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के द्वारा युवाओं को नशा देने का काम कर रही है.

उच्च स्तरीय जांच मांग को दरकिनार करती है मोदी सरकार

तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष जब भी मोदी सरकार से किसी घोटाले या रिश्वत देने की मामले को लेकर जांच की मांग करता है, तो केंद्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के बात कर कर उनकी मांगों को दरकिनार कर देती है. पेगासस जासूसी मामले में 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले राजनीतिक प्रतिद्वंदी, पत्रकार, अधिकारियों की जासूसी की गई, उससे पूरा देश वाकिफ है. इसी तरह राफेल लड़ाकू विमान में खरीदारी में घोटाले के आरोप लगा था. कांग्रेस ने सभी के उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी. लेकिन सभी मांगों को मोदी सरकार ने दरकिनार कर दिया. "देश को कभी नहीं झुकने देंगे, ना बिकने देंगे" जुमला वाली सरकार बुनियाद ही खत्म कर रही. उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार देश की संपत्ति को अपने पूंजीपति मित्रों को बेच रही है या कहें तो गिरवी रख रही है. देश को कभी नहीं झुकने देंगे, ना बिकने देंगे के जुमले वाली मोदी सरकार आज देश के लिए कांग्रेस के बनाए मजबूत बुनियाद को खत्म करने में लगी है.

तारिक अनवर ने स्वीकारा कांग्रेस कन्हैया कुमार में अपना भविष्य तलाश रही

हाल ही में वामपंथी नेता कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर आरजेडी के पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी के उठाए सवाल पर भी तारिक अनवर ने प्रहार किया. उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार एक युवा हैं. कांग्रेस पार्टी को ऐसे युवाओं की जरूरत है. लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

के रिपोर्टर के सवाल पर तारिक अनवर ने माना कि कांग्रेस पार्टी कन्हैया कुमार में अपना भविष्य देख रही है. इसे भी पढ़ें –भवानीपुर">https://lagatar.in/cm-mamta-waved-victory-in-bhawanipur-seat-defeating-bjps-priyanka-by-58832-votes/">भवानीपुर

सीट पर सीएम ममता बनर्जी ने जीत का परचम लहराया, भाजपा की प्रियंका को 58832 वोटों से दी मात
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही