Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाघमारा प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, व्यवस्था सुधार तक जारी रहना चाहिए आंदोलन : दीपनारायण सिंह

Advertisement
Advertisement

पंचायत समिति सदस्यों के अनिश्चतकालीन धरना को जदयू ने दिया समर्थन

Baghmara : पंचायत समिति सदस्यों द्वारा आयोजित बाघमारा प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना के छठे दिन शनिवार को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह धरना में शामिल हुए. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य ने दीप नारायण सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया. अपने संबोधन में दीप नारायण सिंह ने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों के अनिश्चितकालीन धरना को जदयू पार्टी समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि एक समय बाघमारा प्रखंड को गांधी प्रखंड के नाम से जाना जाता था. आज बाघमारा प्रखंड को भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है. गरीबों का कोई भी काम नहीं हो रहा है. लोग परेशान हैं और अधिकारी लुट खसोट में लगे हुए हैं. ये आंदोलन व्यवस्था सुधार होने तक जारी रहना चाहिए. जदयू पार्टी भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस लड़ाई में आपके साथ है. मौके पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, बाघमारा प्रखंड उप प्रमुख रंजीत सिंह, जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, संजय दे, कल्पना देवी, राजू रजक, महेंद्र चौहान, बिरेन कुम्हार,अजीत महतो, किशुन महतो, इंदल सिंह, लाल बाबू महतो, धनेश्वर रवानी, प्रिंस कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pm-modi-will-inaugurate-the-light-house-project-tomorrow-corporation-officials-took-stock-of-the-preparations/">रांचीः

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही