Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार : अन्नपूर्णा देवी

Advertisement
Advertisement
मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक अमित यादव ने 4 करोड़ 22 लाख से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास Koderma : जयनगर प्रखंड स्थित बागोडीह से रघुनियाडीह तक 4 करोड 22 लाख की लागत से सड़क बनाई जायेगी. ग्रामीण कार्य विभाग 6.20 किलोमीटर पथ का निर्माण करेगा. बुधवार को पूजा अर्चना कर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक अमित कुमार यादव ने शिलान्यास किया. मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में जिस तरह से विकास होना चाहिए था, उस तरह विकास नहीं हो पाया. हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने 9 वर्ष के कार्यकाल में जो विकास किया है, वह भारत ही नहीं विश्व के पटल पर देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें :गृह">https://lagatar.in/home-secretary-gave-instructions-to-the-sp-of-the-districts-put-a-check-on-crime-land-dispute-and-take-immediate-action-on-the-problem-of-the-elderly/">गृह

सचिव ने जिलों के एसपी को दिये निर्देश, अपराध पर लगाएं लगाम, जमीन विवाद और बुजुर्गों की समस्या पर करें त्वरित कार्रवाई

क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य- अमित यादव

वहीं विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य करवाए जा रहे है. लोग आगे आएं और अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की मानिटरिंग करें. मौके पर संवेदक मेसर्स विनोद कुमार यादव, शिक्षाविद डॉक्टर बीएनपी बर्णवाल, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, भाजपा जिला मंत्री सुधीर सिंह, भाजपा जयनगर मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, महामंत्री यमुना यादव, भाजपा परसाबाद मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी, महामंत्री महावीर यादव, जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सरकार">https://lagatar.in/relief-from-the-reply-of-the-government-and-dhanbad-municipal-corporation-being-satisfied-the-high-court-executed-the-pil/">सरकार

और धनबाद नगर निगम के जवाब से राहत, संतुष्ट होकर हाइकोर्ट ने निष्पादित की PIL
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही