Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क निर्माण में ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार, जांच की मांग

  • कांके में बालू से खटंगा तक घटिया सड़क बनाने का आरोप
  •  ग्रामीणों ने सचिव से की लिखित शिकायत
Ranchi : राजधानी के कांके प्रखंड में ग्राम बालू से खटंगा तक 3.55 किमी लंबी सड़क बनायी गयी है. ग्रामीणों ने घटिया सड़क बनाने और इसमें हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को आवेदन सौंपा है. कहा गया है कि  इस सड़क का निर्माण अत्यंत ही घटिया तरीके से की गयी है. सड़क महज तीन से चार दिन में ही आनन-फानन में बनायी गयी है. इसमें गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है. इसमें ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से गड़बड़ी की गयी है. सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है, जो जांच का विषय है. [caption id="attachment_554184" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sadak-2.jpg"

alt="सड़क निर्माण में ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार, जांच की मांग" width="600" height="400" /> सड़क निर्माण में ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार, जांच की मांग[/caption]

सड़क की चौड़ाई भी सामान्य नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई सामान्य नहीं है. सिलकोट में बिटुमिन (अलकतरा) मिला कर देना था, जो नहीं दिया गया. सड़क निर्माण में योजना बोर्ड तक नहीं लगाया गया. काम शुरू होने से पहले बोर्ड लगाना था, ताकि पारदर्शिता के साथ काम होने पता चलता. आवेदन देने वाले ग्रामीणों में आबिद अंसारी, सुभाष मुंडा, सुजीत उरांव, रशीद अंसारी, सुरेंद्र मुंडा, मकसूद अंसारी, मथुरा, पार्वती देवी, मांसा देवी, सुमन कुमारी, रीना देवी, राज मुंडा, परीक्षा मुंडा एवं अन्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – चैंबर">https://lagatar.in/chamber-demands-chief-minister-to-withdraw-agriculture-bill-submits-memorandum/">चैंबर

ने की मुख्यमंत्री से कृषि बिल वापस लेने की मांग, ज्ञापन सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही