Search

सायोनी घोष के भाजपा खेमे में जाने की वजह कुंतल से करोड़ों के गिफ्ट लेना तो नहीं!

खूबसूरत, हसीन, आकर्षक, अभिनेत्री, गायिका और राजनेत्री सायोनी घोष फिर से चर्चा में हैं. इस बार वह अपने दोस्त कुंतल घोष को लेकर चर्चा में हैं, जो नियुक्ति घोटाला में आरोपी हैं और जिन्होंने सायोनी घोष को पांच करोड़ रुपये से अधिक के गिफ्ट दिये. गिफ्ट के रुप में उन्हें फ्लैट, गाड़ी वैगरह मिले.
 
सायोनी घोष और कुंतल घोष

 Lagatar Desk

खूबसूरत, हसीन, आकर्षक, अभिनेत्री, गायिका और राजनेत्री सायोनी घोष फिर से चर्चा में हैं. इस बार वह अपने दोस्त कुंतल घोष को लेकर चर्चा में हैं, जो नियुक्ति घोटाला में आरोपी हैं और जिन्होंने सायोनी घोष को पांच करोड़ रुपये से अधिक के गिफ्ट दिये. गिफ्ट के रुप में उन्हें फ्लैट, गाड़ी वैगरह मिले.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले तक सायोनी घोष कभी टीएमसी की सांसद थीं. अब भाजपा समर्थित दल नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में हैं. टीएमसी छोड़ने के बाद से उनको लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं और कहा जा रहा है कि इन्हीं वजहों से वह भाजपा को समर्थन देने वाली पार्टी एनसीपीआई में गईं. वाशिंग मशीन है ना.

बात सायोनी व कुंतल की. दोनों टीएमसी के नेता था. सायोनी के यूथ टीएमसी अध्यक्ष बनने के बाद कुंतल घोष का दबदबा पार्टी में बढ़ा. नियुक्ति घोटाले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया. जिसके बाद ईडी ने सायोनी घोष से भी पूछताछ की. अब पता चल रहा है कि कुंतल घोष ने सायोनी के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये.

अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या सायोनी ने कुंतल घोष, नियुक्ति घोटाला और पांच करोड़ के कथित गिफ्ट के कारण टीएमसी को छोड़ा. क्योंकि ऐसे हालात में उनकी रक्षा का एक मात्र रास्ता बचा था वह था वाशिंग मशीन.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही