Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोर्ट फीस में संशोधन को लेकर राज्यपाल से मिले काउंसिल के सदस्य, म‍िला साकारात्‍मक पहल का आश्‍वासन

Ranchi : संशोधित कोर्ट फीस विधेयक में संशोधन की मांग को लेकर काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने राज्‍यपाल रमेश बैस से मुलाकात की. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में काउंसिल के सदस्य राजभवन पहुंचे. वहां राज्‍यपाल रमेश बैस से मिलकर कोर्ट फीस में व्यापक संशोधन करने को लेकर ज्ञापन सौंपा. राज्‍यपाल से मुलाकात करने वालों में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, काउंसिल सदस्य राधेश्याम गोस्वामी, संजय विद्रोही, परमेश्वर मंडल, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, रिंकू कुमारी भगत और एके रशीदी शामिल हैं. राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल को साकारात्‍मक पहल का आश्वाशन मिला है. अब काउंसिल के सदस्य कोर्ट फीस में संशोधन की मांग को लेकर सीएम से मुलाकात करेंगे और उन्हें भी मांग पत्र सौंपेंगे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही