Search

 
 
 

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज दिल्ली में मंत्रिपरिषद की बैठक

 
NewDelhi :  दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में आज रविवार को मंत्रिपरिषद की बैठक है. जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की संभवत: यह आखिरी होगी. प्रधानमंत्री समय-समय पर नीति और शासन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं. लेकिन अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से यह बैठक काफी अहम माना जा रहा है. बैठक के दौरान सरकार के कामकाज पर चर्चा हो सकती है, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने मोदी के नेतृत्व में तीसरा कार्यकाल हासिल करने का विश्वास व्यक्त किया है.

ईसी ने 2014 में पांच और 2019 में 10 मार्च को की थी लोस चुनावों की घोषणा 

सूत्रों की मानें तो निर्वाचन आयोग अगले कुछ सप्ताह में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. निर्वाचन आयोग ने विभिन्न राज्य में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है. इससे पहले 2014 में निर्वाचन आयोग ने पांच मार्च को नौ चरण में लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी. वहीं लोकसभा चुनाव के परिणाम 16 मई को घोषित किये थे. वहीं 2019 में आयोग ने 10 मार्च को सात चरण के लोकसभा चुनावों की घोषणा की थी. जिसके परिणाम की घोषणा 23 मई को की गयी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही