Search

 
 
 

अगले छह महीने अपने पद पर बने रहेंगे काउंसिल के पदाधिकारी, मिला अवधि विस्तार

 
Ranchi: झारखंड राज्य बार काउंसिल के वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है. 28 जुलाई को वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. अवधि विस्तार के लिए झारखंड बार काउंसिल ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखा था. इसमें कहा गया था कि चुनाव समय पर कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है, लेकिन वोटर लिस्ट तैयार करने और सत्यापित करने में समय लगेगा. ऐसे में छह माह का अवधि विस्तार दिया जाना चाहिए. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इसकी मंजूरी दे दी और छह माह का अवधि विस्तार दे दिया है. बताते चलें कि बार काउंसिल का चुनाव पांच साल में होता है. इसे भी पढ़ें-राजभवन">https://lagatar.in/jansevak-sanghs-protest-in-front-of-raj-bhavan-continues-for-seventh-day/">राजभवन

के सामने जनसेवक संघ का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही