Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद मंडल कारा के 6 असहाय बंदियों को मुफ्त कानूनी सहयोग देगी कांउसिल

Dhanbad : धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर लीगल डिफेंस काउंसिल की तीन सदस्यीय टीम ने 5 मार्च को धनबाद मंडल कारा का दौरा किया. जेल में लगे शिविर में टीम ने बंदियों की समस्याओं को सुना. वैसे 8 बंदियों की पहचान की गई जिनकी ओर से कोर्ट में पैरवी करने वाला कोई नहीं है. टीम ने वैसे बंदियों की भी जानकारी ली, जिन्हें सजा हो चुकी है, लेकिन पैसे के अभाव व अन्य कारणों से उनकी अपील ऊपरी अदालत में दाखिल नहीं हुई है. अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव निताशा बारला ने बताया कि टीम ने पैरवी करने में असमर्थ मंडल कारा के 6 बंदियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया. टीम में  डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल अजय कुमार भट्ट, सहायक सुमन कुमार पाठक व नीरज गोयल शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-in-shoe-warehouse-in-katras-property-worth-lakhs-burnt-to-ashes/">धनबाद

: कतरास में जूता गोदाम में आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही