Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्षद ने अफसरों को अंधेरे में रख किया फर्जीवाड़ा, जिला अभियंता ने काम रोका, जांच का आदेश

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद संख्या -07 की पार्षद राखी गुहा ने अधिकारियों को अंधेरे में रखकर ले ली साढ़े 7 लाख की योजना की अनुशंसा कर दी. योजना सालगाझूड़ी शमशान भूमि में शेड बनाने से संबंधित है. इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब स्थानीय ग्रामीणों ने गांधी मैदान सोपोडेरा में राम सिंह मुंडा और प्रभु राम मुंडा की अनुवाई में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. इस बीच जिला अभियंता ने काम बंद करने का आदेश देते हुए परिषद के कनीय अभियंता से दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/07b6dcfe-5b47-453d-9c10-8441bf00b0dc-706x1024.jpg"

alt="" class="wp-image-84203"/>
दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लिखा गया पत्र

ग्रामीणों ने लगाया अतिक्रमण का आरोप, कार्रवाई की मांग

स्थानीय ग्रामीण जिला परिषद-07 की पार्षद राखी गुहा द्वारा अपने जिला परिषद क्षेत्र से हटकर श्मशान भूमि में 754400 रुपये की लागत से बननेवाले टीना शेड निर्माण का विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस राशि से पंचायत क्षेत्र के गांवों में विकास के काम किये जा सकते थे. लेकिन पार्षद राखी गुहा ने परिषद प्रशासन को गुमराह करते हुए  नियम विरुद्ध तरीके से टाटा लीज की जमीन पर बने वर्षों पुराना शमशान भूमि टीना शेड बनाने की योजना ले ली. उनका कहना है कि स्थानीय आदिवासी एवं मूलवासियों में शवदाह की परंपरा नहीं है.  ये लोग शवों को दफनाते हैं.  आरोप है कि पार्षद ने श्मशान भूमि का अतिक्रमण करने की नीयत से जानबूझकर टीना शेड निर्माण हेतु गलत अनुशंसा की. ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य राखी गुहा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है.

इसे भी पढ़ें-18">https://lagatar.in/emphasis-on-providing-free-vaccine-to-people-in-the-age-group-of-18-to-44-budget-of-250-crores-passed-hemant/84043/">18

से 44 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त वैक्सीन दिलाने पर जोर, 250 करोड़ का बजट पास: हेमंत

एनजीओ के नाम पर चलता है पार्षद पति का अवैध कारोबार

ग्रामीणों का आरोप है कि जहां पार्षद राखी गुहा ने शेड बनाने की अनुशंसा की है, वहां उनके पति प्रदीप गुहा की अच्छी-खासी चलती है. एक बड़े भूभाग पर अतिक्रमण कर एनजीओ का बोर्ड लगाकर दिखावे का खेल चलता है. यहां फ्लाई एश से ईंट निर्माण तथा रेलवे के कोयला, गुंडी आदि का भंडारण किया जाता है. पार्षद पति प्रदीप गुहा का अपराधिक इतिहास भी रहा है. उनके खिलाफ  रंगदारी, लूट,  हत्या, अवैध हथियार रखने,  गोलीबारी और मारपीट के कई मामले दर्ज हो चुके हैं. इनमें कई आरोपों में उन्हें जेल भी जाना पड़ा है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही