Search

 
 
 

Giridih News: पार्षदों ने मेयर पर लगाया भेदभाव का आरोप, कहा- उनके एरिया में नहीं हो रहा विकास कार्य

Giridih News: पार्षदों ने कहा कि जनता ने उन्हें अपने क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन नगर निगम में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है.
 
पत्रकारों से वार्ता करते पार्षद

Giridih News: गिरिडीह नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर अब तीन वार्ड पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं. वार्ड पार्षद संजीव सिंह गुड्डू, दीपक यादव और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिथुन चंद्रवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को सामने रखा.

 

इस दौरान उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मेयर और डिप्टी मेयर पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्षदों ने कहा कि उनके वार्डों में विकास के कार्य नहीं हो पा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/rajnath-singh-says-attempts-are-being-made-to-bring-about-a-regime-change-along-lines-what-happened-in-bangladesh

https://lagatar.in/rajnath-singh-says-attempts-are-being-made-to-bring-about-a-regime-change-along-lines-what-happened-in-bangladesh

उनका आरोप है कि महापौर और उपमहापौर की ओर से अपने करीबी लोगों को ही काम दिया जा रहा है, जबकि आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है. पार्षदों ने कहा कि जनता ने उन्हें अपने क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन नगर निगम में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है.

 

पार्षदों ने कहा कि गिरिडीह शहर में पानी की समस्या सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. इसके बावजूद लोगों को नियमित रूप से राहत नहीं मिल पा रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब शहर में पानी जैसी बुनियादी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो अन्य विकास कार्यों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

 

पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनकी विचारधारा भाजपा से जुड़ी होने के कारण उनके वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है. उनका कहना है कि विकास कार्यों में राजनीतिक विचारधारा के बजाय जनहित को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

 

तीनों जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपने वार्डों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में निष्पक्षता की मांग की. हालांकि, महापौर और उपमहापौर पर लगाए गए आरोपों को लेकर उनका पक्ष सामने आना बाकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही