Search

 
 
 

पलटवारः तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस- गीता कोड़ा

 
Ranchi: चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा के भाजपा के शामिल होने से सियासी बयानबाजी शुरू हो गयी है. सत्ता पक्ष के लोगों ने मधु कोड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास वाशिंग मशीन है, वहां जाकर सभी साफ हो जाते है, वहीं इसे नकारते हुए गीता कोड़ा ने कहा कि यदि ये मामला है, अगर कोई गलत है, तो उसे सजा होगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा की मधु कोड़ा पर चल रहे मुकदमों में अदालत ने क्लीनचिट दे दी है. कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामनेवाली कांग्रेस की इकलौती सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी छोड़ने की कई वजहें गिनाईं हैं. कहा कि उन्हें बेहद सम्मान के साथ पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन बिना काम के. उन्होंने प्रदेश से लेकर केंद्र स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई काम किये, जो झारखंड के हित में थे. लेकिन पार्टी ने कभी इस पर संज्ञान नहीं लिया. उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-news-from-the-court-including-order-to-produce-witnesses-to-cbi-in-the-judge-murder-case/">धनबाद

: जज हत्याकांड से जुड़े मामले में सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश समेत कोर्ट की 2 खबरें

पीएम मोदी मजबूती से फैसला लेते हैं, वो काबिले तारीफ

उन्होंने कहा कि पार्टी आदिवासी हितों की बात तो करती थी, लेकिन उस पर काम नहीं कर रही थी. प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जिस तरह सभी मुद्दों पर मजबूती से फैसला लेते हैं, वो कबिलेतारीफ है. आने वाले चुनाव में चाईबासा सीट पर दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा उन्होंने सिर्फ टिकट के लिए ज्वाइन नहीं किया है, बल्कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के कार्य करने का तरीका पसंद है. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड और यहां के लोगों का कोई विकास कर सकता है, तो वो भारतीय जनता पार्टी ही है.

हेमंत बाबू ने गलत किया, आदिवासियों को ठगा

सांसद कोड़ा ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर कहा कि हेमंत बाबू ने गलत किया है. उन्होंने आदिवासियों का वोट लेकर उन्हें ठगने का काम किया है और सिर्फ अपने परिवार का विकास किया है. इसे भी पढ़ें-  रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-32-youth-got-appointment-letters-in-the-employment-fair/">रामगढ़

: रोजगार मेला में 32 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

सरना धर्म कोड पर राज्य सरकार ने सिर्फ स्टंट किया

आदिवासियों की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि हम आदिवासी हैं और हम आदिवासियों के हित की बातों को आगे रखेंगे. कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में सिर्फ पब्लिक स्टंट किया था, जो सिर्फ कुछ समय के लिए सुनने में तो अच्छा लगा, लेकिन उसे धरातल पर उतारने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी. उन्होंने कांग्रेस की खामियों को गिनवाया और लोकसभा चुनाव में 14 सीटों पर झारखंड और पूरे भारत में 400 सीट पर बीजेपी की जीत का दावा किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही