Search

 
 
 

राष्ट्रपति चुनाव की काउंटिंग गुरुवार को, द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर लगेगी मुहर

 
Lagatar Desk: देश का अगला राष्ट्रपति कौन चुना जाएगा? इस सवाल से गुरुवार 21 जुलाई के दिन पर्दा उठ जाएगा. बता दें कि 18 जुलाई को इसके लिए वोटिंग हुई थी. वहीं गुरुवार शाम तक नतीजे आने की संभावना है. मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संसद भवन में मतों की गिनती की जाएगी. मतगणना कमरा नम्बर 63 में की जाएगी. इसी कमरे में मतदान भी हुआ था. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-cms-mla-representative-pankaj-mishra-remanded-for-6-days-ed-court-approved/">BREAKING

NEWS : सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को 6 दिनों की रिमांड, ईडी कोर्ट ने दी मंजूरी

सुबह 11 बजे शुरू होगी काउंटिंग

मतगणना के लिए सभी राज्यों की विधानसभाओं से मतपेटियां पहुंच चुकी हैं. मतगणना सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है. देश भर से उन्हें भारी समर्थन मिलने की बात सामने आ रही है. वहीं विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं. चुनाव में उनकी पराजय की बात कही जा रही है. दोनों नेताओं ने देश भर समर्थन को लेकर दौरे किये थे. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/ed-seeks-details-of-last-five-years-transactions-of-pankaj-mishra-and-his-associates-from-banks-in-sahibganj/">ईडी

ने साहिबगंज में बैंकों से पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के पिछले पांच साल के लेन-देन की जानकारी मांगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही