Search

 
 
 

चाईबासा नगर परिषद में वोटों की गिनती जारी, चक्रधरपुर में अध्यक्ष पद पर विजय गागराई आगे

चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे से जारी है. चाईबासा के महिला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों में अब तक 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.
 

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur : चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे से जारी है. चाईबासा के महिला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों में अब तक 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.

 

हालांकि इसे अभी रोक दिया गया है और अध्यक्ष पद पर पड़े वोटों की गिनती शुरू की गई है.  दिन के एक बजे तक अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गागराई 1262 मत से आगे चल रहे थे. हालांकि अभी अधिकारक घोषणा होनी बाकी है.  फिलहाल वोटों की गिनती जारी है.

 

चक्रधरपुर : गिरीराज सेना के प्रमुख स्व. कमलदेव गिरि की बहन समेत कई जीते 

चक्रधरपुर के वार्ड संख्या 10 से हिन्दूवादी युवा नेता स्व. कमलदेव गिरी की बहन पूजा गिरि ने जीत हासिल की है. इसी तरह वार्ड एक से सपन मिस्त्री, वार्ड तीन से पूर्व पार्षद लीला प्रसाद, वार्ड चार से राजू कसेरा, वार्ड पांच से गौतम रवानी, वार्ड आठ से संजय पासवान, वार्ड नौ से शेखावत हुसै और वार्ड 11 से पूर्व पार्षद एसपी लता विजयी रहीं.

Uploaded Image

चक्रधरपुर के वार्ड 3 और 5 से जीत दर्ज करने वाले राजू कसेरा व गौतम रवानी

 
चाईबासा के वार्डों से ये जीते

चाईबासा नगर परिषद की बात करें तो वार्ड एक से सुनीला खलखो, वार्ड दो से लालू लकड़ा, वार्ड चार से चंदू करवा, वार्ड पांच से डोमा मिंज, वार्ड नौ से जेबा फरहत और वार्ड 10 से आलोक झा ने जीत दर्ज की है.

Uploaded Image

चक्रधरपुर के वार्ड 10 से जीत दर्ज करने वाली पूजा गिरि

 

वोटों की गिनती में लगे हैं 168 कर्मी 

इससे पहले सुबह आठ बजे पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सामान्य प्रेक्षक, सभी निर्वाची पदाधिकारी, नगर परिषद् अध्यक्ष पद व वार्ड पार्षद पद के सभी प्रत्याशी व अभिकर्ता की मौजूदगी में स्ट्रॉंग रुम खोला गया. इसके बाद मतगणना कर्मियों ने चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र की मतपेटियों को खोलकर वोटों की गिनती शुरू की. मतगणना कार्य में कुल 168 मतगणनाकर्मी लगाये गये हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही