Search

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : अब्दुल कलाम रसीदी 665 वोट लाकर सबसे आगे, काउंटिंग जारी...

  • दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार भारती
  • तीसरे नंबर पर ललित यादव
  • पांच महिला अधिवक्ता कर चुकी है जीत दर्ज

Ranchi :  झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव की काउंटिंग जारी है. 12 अप्रैल तक हुई मतगणना (एलिमिनेट राउंड के पांचवें दिन) झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी 665 वोट लाकर सबसे आगे चल रहे हैं. 

 

 वहीं रांची सिविल कोर्ट के अभिषेक कुमार भारती 550 मत लेकर दूसरे स्थान पर हैं. झारखंड हाईकोर्ट के युवा अधिवक्ता ललित यादव 543 मत लाकर तीसरे, झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता  प्रशांत कुमार सिंह 538 मत लाकर चौथे और बोकारो के अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव 501 मत लाकर पांचवें स्थान पर हैं. 

 

इसके अलावा पवन रंजन खत्री (रांची सिविल कोर्ट) को 437 मत, राज कुमार (हजारीबाग) को 414,  महेश तिवारी (झारखंड हाईकोर्ट)  को 413 मत, अनिल कुमार तिवारी (जमशेदपुर ) को 398 मत,  जितेंद्र कुमार (धनबाद) को 387 मत,  मनोज कुमार 2  (झारखंड हाईकोर्ट) को 384 मत और निलेश कुमार (झारखंड हाईकोर्ट) को 382 मत मिले हैं. 

 

वहीं संजय कुमार विद्रोही (सिविल कोर्ट रांची) को 372 मत, अभय कुमार चतुर्वेदी (झारखंड हाईकोर्ट ) को 364 मत, राम सुभग सिंह (झारखंड हाईकोर्ट) को 351 मत, राजेंद्र कृष्ण (झारखंड हाईकोर्ट) को 338 मत, अनिल कुमार महतो (चाईबासा) को 314 मत, प्रयाग महतो (धनबाद) को 313 मत और बालेश्वर प्रसाद सिंह (देवघर) को 311 मत आए हैं.

 

जबकि परमेश्वर मंडल (गिरिडीह) को 311 मत, राजेश कुमार शुक्ला (जमशेदपुर ) को 307 मत, सुधांशु शेखर चौधरी (धनबाद ) को 293 मत, राधेश्याम गोस्वामी (धनबाद ) को 285 मत, गोपेश्वर प्रसाद झा (दुमका) को 275 मत और अनिल कुमार सिंह (रांची सिविल कोर्ट) को 266 मत प्राप्त हुए हैं. 

 

 

जीत दर्ज करने के लिए लाने होंगे 677 वोट 

बता दें कि चुनाव में इलेक्ट (जीत दर्ज) होने के लिए कोटा 677 निर्धारित किया गया है. इस कोटा तक जो भी अधिवक्ता पहुंच जाएंगे, वह स्वत: जीत दर्ज कर लेंगे. 677 के निर्धारित कोटा तक नहीं पहुंचने पर चुनाव के अंतिम दिन में टॉप 18 के अधिवक्ता सलेक्ट (चुने) हो जाएंगे.

 

चुनाव में 18 पुरुष अधिवक्ता का चयन होना है. 7 सीट महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित की गई है, जिनमें  से पांच महिला अधिवक्ता चुनाव जीत चुकी हैं. दो महिला का चुनाव मनोनयन के आधार पर होना है. 
 

गौरतलब है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की वोटिंग 12 मार्च को हुई थी. इस चुनाव में 100 प्रत्याशी मैदान में है. पूरे झारखंड में 75 बूथों पर मतदान संपन्न कराया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//