Search

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में वोटों की गिनती शुरू

NewDelhi : त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में वोटों की गिनती शुरू हो गयी है. इन तीनों राज्यों में किसकी सरकार होगी, इसका फैसला आज गुरुवार को होने जा रहा है. चुनाव के नतीजे आने से पहले ही अकुलुतो सीट पर भाजपा उम्मीदवार काजेतो किनिमी निर्विरोध जीत गये हैं.

त्रिपुरा में  25,000 सुरक्षा कर्मी तैनात  

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीट पर 16 फरवरी को हुए चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई. एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य में भारतीय जनता पार्टी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) तथा वाम मोर्चा-कांग्रेस के गठबंधन और पूर्व शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा द्वारा बनाई गयी नयी पार्टी टिपरा मोथा के बीच एक त्रिकोणीय मुकाबला है. कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्रिपुरा में कुल 25,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/evening-news-diary-02-march-2023-jhar-news-updates/">सुबह

की न्यूज डायरी।।02 MAR।।रामगढ़ उपचुनावःकाउंटिंग आज।।महिला अधिकारी के संगीन आरोप।।13 से डॉक्टरों का बेमियादी हड़ताल।।अतीक को एनकाउंटर का डर।।अडाणी हिंडनबर्ग विवादःआज सुप्रीम फैसला।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

तीन मार्च सुबह छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गयी है

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी. किरणकुमार दिनकरराव ने कहा, ‘किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत पूरे राज्य में एक मार्च शाम छह बजे से तीन मार्च सुबह छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गयी है. राज्य में 16 फरवरी को हुए मतदान में कुल 28.12 लाख मतदाताओं में से 89.98 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. उन्होंने कहा, मतगणना 21 स्थानों पर हो रही है. करीब पांच से आठ दौर की मतगणना होगी.

रुझान दोपहर तक सामने आने की उम्मीद 

रुझान दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है. सुरक्षाकर्मियों ने अगरतला के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया. विभिन्न राजनीतिक दलों के 259 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. वाममोर्चा पहली बार अपने पूर्व कट्टर प्रतिद्वंदी कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था. विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा ने 36 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी आईपीएफटी ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी. माकपा के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा 16 सीटों पर विजयी हुआ, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी.

मेघालय में 59  विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ

मेघालय में आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई. राज्य की 60 विधानसभा सीट में से 59 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था. मतों की गिनती राज्य के 13 केंद्रों पर हो रही है. सोहियोंग विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खरकोनगोर ने बताया कि मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 22 टुकड़ियां तैनात की गयी हैं. चुनाव पश्चात सर्वेक्षणों में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है. राज्य भर में 500 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है. निर्वाचन आयोग ने चार मार्च शाम चार बजे तक विजय जुलूसों पर रोक लगा रखी है. उधर नगालैंड की 59 विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो गयी है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp