Search

देश और संविधान को बचाना है, जेपी पटेल को जिताना है : चंपाई सोरेन

  • इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन, रैली में उमड़ा जनसैलाब
  • जनसभा में मुख्यमंत्री हुए शामिल, गठबंधन के नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • प्रचंड गर्मी के बावजूद जोश में दिखे इंडिया गठबंधन के समर्थक
Hazaribagh : हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन के बाद जेपी के समर्थन में जनसभा जिला स्कूल मैदान में की गयी. इसमें कांग्रेस समेत गठबंधन के कई धुरंधर नेताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक अकेला यादव, पूर्व विधायक ममता देवी, शहज़ादा अनवर, योगेंद्र साव, सौरभ नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, जयशंकर पाठक आदि शामिल हुए. नेताओं ने गठबंधन की एकजुटता और ताकत दिखाई.

मुख्यमंत्री की ललकार, कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

जनसभा में हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के कोने कोने से लोग पहुंचे हुए थे. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जब प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को ललकारा तो कार्यकर्ताओं में जोश दोगुना हो गया. जयघोषों की गूंज दोगुनी हो गयी. वहीं हज़ारों की तादाद में मौजूद लोगों ने हुंकार भरी. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस देश को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम कर रही है. यदि इसी तरह व्यवसायियों को नेता बनाया जाता रहा तो हज़ारीबाग़ को भी पूरी तरह से बेच दिया जाएगा. यह वक्त देश को बचाने का है. यह वक्त हज़ारीबाग़ को बचाने का है. यह तभी मुमकिन है जब हज़ारीबाग़ से यहां की जनता जेपी भाई पटेल को सांसद बना कर दिल्ली भेजने का काम करेगी.

संविधान को ही खत्म कर देना चाहती है मोदी सरकार

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो चुकी है. देश से संविधान को ही खत्म कर देना चाहती है. विपक्षी दलों के नेताओं को चुनाव के वक्त फंसा कर जेल में डाल दिया गया है. आरोपों को सही साबित नहीं कर पा रहे, फिर भी सिर्फ आरोप की बुनियाद पर उन्हें कैद करके रख गया है. यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं. उन्हें पता है कि जनता जाग गयी है और उनकी सरकार जाने वाली है. उन्होंने कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को रूबरू करवाते हुए बताया कि कांग्रेस देश के सभी वर्गों के साथ न्याय करने का काम करेगी. कहा कि मजदूर, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों, सभी के लिए कांग्रेस न्यायपत्र में किये वादों को पूरा कर देश के विकास को धरातल पर उतारेगी.

शहर भ्रमण कर जेपी ने मांगा समर्थन

जनसभा के बाद जेपी भाई पटेल ने समर्थकों के साथ शहर भ्रमण कर लोगों का आशीर्वाद लिया. जुलूस की शक्ल में सभी लोग जिला स्कूल मैदान से निकल कर महिला महाविद्यालय, अन्नदा चौक, पैगोडा चौक, झंडा चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. भ्रमण के दौरान जेपी पटेल के साथ खुली जीप पर विधायक अकेला यादव, विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक ममता देवी आदि साथ रहे. रैली में मौजूद समर्थकों ने राह भर कांग्रेस, गठबंधन और जेपी पटेल के समर्थन में गगनचुम्बी नारे लगाए. नामांकन कार्यक्रम में हज़ारीबाग कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, रामगढ़ ज़िला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, झामुमो के संजीव बेदिया, सुखदेव साहू समेत कांग्रेस, झामुमो, राजद, माले, आप के नेता और कार्यकर्ता हज़ारों की संख्या मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : तुष्टिकरण">https://lagatar.in/congress-gang-which-is-spreading-the-poison-appeasement-wants-snatch-your-rights-give-them-special-community-pushkar-singh-dhami/">तुष्टिकरण

का जहर घोल रही कांग्रेसी गैंग, आपका अधिकार छीनकर विशेष समुदाय को देना चाहती है- पुष्कर सिंह धामी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//