Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कंट्री क्रिकेट क्लब ने जिमखाना क्लब को हराकर सद्भावना ट्रॉफी जीता

Ranchi :  कंट्री क्रिकेट क्लब के बैनर तले जेएससीए ओवल ग्राउंड में जिमखाना क्लब रांची और कंट्री क्रिकेट क्लब के बीच 15-15 ओवरों का सद्भावना कप मैच आयोजित किया गया. कंट्री क्रिकेट क्लब के कप्तान पुरुषोत्तम कुमार ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया. जिमखाना क्लब की टीम ने 15 ओवर में 134 रन बनाये और कंट्री क्रिकेट क्लब को जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य दिया. जिमखाना क्लब टीम के विवेक ने 29 गेंदों में 7 छक्के और एक चौके की मदद से 56 रन बनाये. वहीं हेमंत पटेल ने नाबाद रहते हुए 3 छक्के की मदद से 21 रनों का योगदान दिया. कंट्री क्रिकेट क्लब की ओर से अमित गिल ने 20 रन देकर 3 विकेट, अमनप्रीत सिंह ने 15 रन देकर 2 विकेट, शशि भूषण 1 विकेट, विकास ने 1 विकेट और मनोज यादव ने 1 विकेट लिये. (पढ़ें, कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-remembers-former-pm-rajiv-gandhi/">कांग्रेस

ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद, राजेश ठाकुर बोले-वे झारखंड हितों को हमेशा सर्वोपरि रखते थे)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/0cf44718-fe74-48b0-af64-c03e2b016719.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" />

11.2 ओवर में ही कंट्री क्रिकेट क्लब ने 139 रन बनाकर मैच जीता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/c9e13760-15d9-4a32-b7c5-f8018f3c0965.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> कंट्री क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने 11.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 139 रन बनाया और मैच जीत लिया. सीसीसी के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. अमनप्रीत ने 5 छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 38 रन बनाये. वहीं अमित गिल ने 3 छक्के और 2 चौके की मदद से नाबाद 28 रन बनाये. वहीं राजू शर्मा ने 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 29 रन और चंद्रशेखर किंगर ने 4 छक्के की मदद से 37 रनों का योगदान दिया. विजेता और  उप विजेता टीमों को संजय सहाय एवं लाल अजय नाथ शाहदेव ने व्यक्तिगत पुरस्कार दिया. साथ ही विजेता सीसीसी को सद्भावना ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-paid-tribute-on-the-death-anniversary-of-durga-soren/">सीएम

हेमंत सोरेन ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, बोले-सभी शहीदों के स्मारक होंगे विकसित

ये लोग रहे मौजूद 

इस अवसर पर जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय, कंट्री क्रिकेट क्लब के सचिव अजयनाथ शाहदेव, सीईओ सुनील सिंह, आरडीसीए सचिव शैलेन्द्र कुमार, सीसीसी के स्पोर्ट्स कमिटी के अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा, सीसीसी के ज्वाइंट सीईओ किशोर चंद्र जेएससीए के आजीवन सदस्य सुरेश कुमार, कुमार, अमित कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : बिजली-पानी">https://lagatar.in/people-are-troubled-by-electricity-and-water-government-is-happy-in-bungalow-sanjay-seth/">बिजली-पानी

से जनता त्रस्त, सरकार बंगले में मस्त – संजय सेठ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही